बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत बेहद गंभीर, दहशत में परिवार

Patna: गोपालगंज जिले में बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर धारदार हथियार से हमला हुआ है. हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. माधोपुर थाना क्षेत्र स्थित बेलसंड गांव में बदमाशों के हमले में घायल बिजेंद्र नाथ तिवारी की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार, हमले में गंभीर रूप से घायल बिजेंद्र नाथ तिवारी को परिजनों ने तत्काल गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया.

फिलहाल स्थिति चिंताजनक

वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया. फिलहाल उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि गांव में लंबे समय से चले आ रहे विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस की गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. जांच के बाद ही हमले के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

बेलसंड गांव और आसपास चर्चा का माहौल

वहीं इस घटना के बाद बेलसंड गांव और आसपास के इलाकों में चर्चा का माहौल बना हुआ है. अभिनेता पंकज त्रिपाठी का पैतृक गांव बेलसंड, गोपालगंज जिले में स्थित है.

इसे भी पढ़ें. समस्तीपुर में मुठभेड़ः STF ने सवा लाख के इनामी लल्लन सिंह का काम किया तमाम

 

Latest News

पश्चिम बंगाल में ED का एक्शनः ‘कोहीनूर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज’ के चार ठिकानों पर छापामारी

ED Raids West Bengal: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शुक्रवार की सुबह एक साथ चार प्रमुख इलाकों, हावड़ा, उत्तरपाड़ा, लेक टाउन...

More Articles Like This

Exit mobile version