अब जेल जाएंगे Khesari ? कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

Must Read

Khesari lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) के फैंस के लिए बुरी खबर हैं. लाखों दिलों पर राज करने वाले खेसारी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. ऐसा हम नहीं, बल्कि छपरा कोर्ट ने कहा है. दरअसल, बिहार के छपरा कोर्ट ने खेसारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है.

4 साल पुराना है मामला

रिपोर्ट्स की माने तो, साल 2019 में खेसारी के खिलाफ केस तब दर्ज हुआ था, जब खेसारी ने अपनी पत्नी चंदा देवी के नाम से एक जमीन की डील की थी. आरोप है कि उन्‍होंने जमीन तो खरीदी, लेकिन उसके पैसे नहीं चुकाए थे. इस मामले में खेसारी लाल यादव के खिलाफ पहले भी कार्रवाई हुई थी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया कि न्यायिक दंडाधिकारी ने रसूलपुर थाना कांड संख्या 120/19 के एनआईएक्ट विचारण संख्या 241/21 के तहत खेसारी लाल यादव के खिलाफ आदेश जारी किए हैं.

बता दें कि खेसारी बिहार में भोजपुरी भाषा के अभिनेता, गायक, नर्तक और मॉडल रहे हैं, जिन्‍हें संगीत का भी शौक है. खेसारी ने अपने भोजपुरी एल्बम माल भेटाई मेला से खासा लोकप्रियता पाई. साल 2006 में उन्‍होंने चंदा देवी से शादी की थी. जिससे 2 बच्‍चे हुए. बताया जाता है कि उन्‍होंने पत्नी चंदा देवी के नाम से एक जमीन खरीदी थी, उस खरीद पर विवाद हो गया. उसका मामला छपरा कोर्ट पहुंचा, जहां सुनवाई के बाद अब ये फैसला आया है कि खेसारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए.

Latest News

सऊदी अरब में बढ़ा तनावः तेल कंपनी अरामको ने कर्मचारियों को मुख्यालय खाली करने को कहा

Saudi Arabia Houthi Conflict: सऊदी अरब में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. सऊदी अरब की दिग्गज तेल कंपनी अरामको...

More Articles Like This