Entertainment: अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की इस फिल्म का बनेगा सीक्वल, 23 साल पहले हुई थी ब्लॉकबस्टर

Film Dhadkan Sequel: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता के बाद अब कई मेकर्स उससे प्रेरित होकर फिल्म के गड़े मुर्दे उखाड़कर सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं. उन्हीं फिल्म मेकर्स में से एक धर्मेश दर्शन भी 2000 में आई अपनी सुपर हिट फिल्म का दूसरा पार्ट लाने का ऐलान किया है. हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी के लव ट्रायएंगल पर बनी फिल्म धड़कन की. इसके सीक्वल को लेकर तैयारी जल्द शुरू की जाएगी.

2000 में आई थी फिल्म धड़कन
आज से 23 साल पहले दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली फिल्म धड़कन बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी. अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था. वहीं, महिमा चौधरी भी इस फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस में नजर आई थीं. इस फिल्म के गाने आज भी सबके जुबान पर रहते हैं. फिल्म के निर्देशक धर्मेश दर्शन ने लव, रोमांस और फैमिली ड्रामा को जबरदस्त अंदाज में पेश किया था.

ये भी पढ़ें- Entertainment News: ‘बैजू बावरा’ में नजर आएंगी रिया चक्रवर्ती, संजय लीला भंसाली ने लिया ऑडिशन

धड़कन 2 को लेकर डायरेक्टर ने कहा
इस फिल्म का सीक्वल भी निर्देशन भी डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ही करेंगे. उन्होंने एक इंटरव्यू में इसकी पुष्टी कर दी है. जानकारी के मुताबिक, प्रोड्यूसर रतन जैन ने धर्मेश को ‘धड़कन 2’ ऑफर की है. उन्होंने बताया कि आज से 23 साल पहले रिलीज हुई सुपर हिट फिल्म धड़कन को लेकर उनके मन में कई आइडिया हैं. वो आगे कहते हैं कि, “धड़कन वक्त की कसौटी पर खरी उतरी है. मैं उसे भुनाने में यकीन नहीं रखता, लेकिन मुझे लगता है कि ‘ग़दर 2’ की अपार सफलता के बाद लोग क्रेजी हो गए हैं. जिसके बाद वो इस फिल्म के सीक्वल के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं.

क्या सीक्वल में होंगे सुनील, अक्षय और शिल्पा
धड़कन 2 की अनाउंसमेंट के बाद अब इसकी कास्टिंग को लेकर काफी चर्चा चल रही है. धर्मेश दर्शन से जब सवाल किया गया कि, क्या फिल्म में शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी का लव ट्रायएंगल दिखाया जाएगा. तब उन्होंने कहा कि, उनके पास स्टारकास्ट को लेकर कई विचार हैं. धर्मेश ने कास्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिल्म उन्हीं स्टार कास्ट को साथ लाएगी या फिर फिल्म में कुछ और कहानी नजर आएगी.

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This

Exit mobile version