Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने खोली इंडस्ट्री की पोल, कहा- ‘क्या फायदा ऐसी लाइफ का जहां…

Must Read

Shehnaaz Gill Shocking Revelations: बॉलीबुड (Bollywood News) में खुद के दम पर आगे बढ़ने वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस’ सीजन 13 (Bigg Boss 13) के बाद ये हर किसी की चहेती बन गईं. अभी हाल ही में शहनाज सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी की भाई किसी की जान’ में नजर आई थीं.

शहनाज गिल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ का प्रमोशन करते नजर आ रही हैं. ऐसे में शहनाज ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने दिल की बात कही. इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री को लेकर खुलासा भी किया है.

शहनाज गिल का शॉकिंग खुलासा
दरअसल, शहनाज गिल के इंटरव्यू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इंटरव्यू में वो कहती हैं कि इंडस्ट्री में रहने के लिए फिगर को मेंटेन रखना बहुत जरूरी है, ताकि डिजाइनर्स के कपड़े फिट आ सकें. एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मैं अगर इस इंडस्ट्री में नहीं होती तो, मैं वहीं मोटी वाली शहनाज होती, क्योंकि मुझे वही पसंद थी.”

ये भी पढ़ें- Tiger 3 Teaser: रिलीज हुआ Tiger 3 का शानदार एक्शन टीजर, एक्शन से भरपूर है पहली झलक

जानिए क्यों एक्ट्रेस ने जोड़े हाथ
शहनाज ने कहा, “हाल ही में किसी ने मुझे कहा कि मोटी वाली शहनाज गिल का किरदार है, आप करना चाहोगे. तब मैंने उनके सामने हाथ जोड़ लिए. मैंने कहा कि मेरे से कुछ और करवा लो, लेकिन अब मुझे दोबारा मोटी होने के लिए मत कहो. अब मेरे से मोटी नहीं हुआ जाता.”

कहा- इससे अच्छा तो मैं मर ही जाऊं
शहनाज गिल ने कहा, “जो इस इंडस्ट्री में नहीं हैं, वो बेस्ट जिंदगी जी रहे हैं. क्या फायदा ऐसी लाइफ का जहां आप खुलकर खाना भी नहीं खा सकते हैं. इससे अच्छा तो मैं मर ही जाऊं…बॉडी से कुछ नहीं होता. बॉडी चाहे कैसी भी हो मोटा-पतला, बस आपके अंदर कॉन्फिडेंस होना चाहिए.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This