Ganpath Teaser Out: टाइगर श्रॉफ का योद्धा अवतार मचाया भौकाल, एक्शन से भरपूर है गणपत का टीजर

Must Read

Ganapath Teaser Out: बॉलीवुड में फिल्म हीरोपंती से डेब्यू करने वाली हिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है. टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की अपकमिंग फिल्म ‘गणपत: ए हीरो इज़ बॉर्न’ (Ganapath) काफी चर्चाओ में हैं. कुछ दिन पहले ही फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया था. फैंस को फिल्म गणपत का बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का टीजर (Ganapath Teaser) आउट किया है. टीजर देख फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है. महज 1 मिनट 45 सेकेंड के टीजर ने धमाल मचा दिया है.

रौंगटे खड़े कर देगा टीजर
इस टीजर में खास बात ये है कि टाइगर के साथ कृति भी नए अवतार में नजर आ रही हैं. वहीं, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की मौजूदगी ने तो दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. टीजर की शुरुआत में “2070 AD” टेक्स्ट फ्लैश होता है. इसके बाद अमिताभ बच्चन की ललकारती हुई आवाज सुनाई देती है, “ये लड़ाई तब तक शुरू मत करना, जब तक हमारा योद्धा नहीं आ जाता है.” तभी टाइगर श्रॉफ की एंट्री होती है. टाइगर कहते हैं, “जब अपनों पर बात आती है, तो अपन की हट जाती है.” टीजर को देखकर उम्मीद जताई जा रही है की फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है.

ये भी पढ़ें- Tiger 3 Teaser: रिलीज हुआ Tiger 3 का शानदार एक्शन टीजर, एक्शन से भरपूर है पहली झलक

‘गणपत’ में पावर-पैक स्टार्स आएंगे नजर
बात करें इस फिल्म के स्टार कास्ट की, तो कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. वहीं, दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी प्रमुख भूमिका में हैं. सफेद लिबास में अमिताभ बच्चन का लुक काफी शानदार लग रहा है.

कब रिलीज होगी फिल्म?
विकास बहल द्वारा निर्मित ‘गणपत ए हीरो इज बॉर्न’ 20 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है. ये फिल्म हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल और कन्नड़ समेत अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This