Alia Bhatt Jigra: पहली बार धाकड़ अवतार में नजर आएंगी आलिया, फिल्म की अनाउंसमेंट ने मचाया बवाल

Alia Bhat new film Jigra: बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को दीवाना बना लेती हैं. उनका करियर इन दिनों बुलंदियों पर हैं. हाल ही में आलिया करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थीं. इस फिल्म की सफलता के बाद आलिया एक बार फिर करण जौहर के साथ काम करने वाली हैं. वह वासन बाला द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जिगरा’ (Jigra) में नजर आएंगी. फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी हो गया है. इसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.

करण जौहर ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, आलिया भट्ट और करण जौहर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है. पोस्ट शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा है, “मेरे जिगरा की वापसी.” वसन बाला के डायरेक्शन में बन रही असाधारण कहानी को एक बार फिर आलिया भट्ट लेकर आ रही हैं. वीडियो में आलिया का एनिमेशन लुक दिखाया गया है. इसमें वो जीन्स शर्ट पहने बैग लिए नजर आ रही हैं. तभी पीछे से आवाज आती है, देख देख मुझे, मेरी राखी पहनता है न तू… आलिया और करण की फिल्म जिगरा न्यू ईयर यानी साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें- Pooja Hegde Wedding: सलमान खान संग डेटिंग की अफवाहों के बाद इस क्रिकेटर के प्यार में पड़ीं Pooja Hegde, जल्द करेंगी शादी!

फैंस हुए एक्साइटेड
इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद आलिया के फैंस की उत्सुक्ता बढ़ गई है. वासन बाला की फिल्म के डॉयलॉग से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म भाई-बहन के रिश्ते को दर्शाएगी. इस फिल्म की खासियत ये है कि आलिया फिल्म में बतौर प्रड्यूसर काम कर रही हैं. बतौर प्रड्यूसर ये आलिया की दूसरी फिल्म है. इससे पहले आलिया अपनी फिल्म डार्लिंग को भी प्रड्यूस कर चुकी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version