Animal Teaser: खूंखार लुक में नजर आए रणबीर कपूर, ‘एनिमल’ के धांसू टीजर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

Ranbir Kapoor Animal Teaser: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’(Animal) साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म में रणबीर कपूर के लुक को देखने के बाद, फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं. इसके बाद मेकर्स ने रणबीर कपूर के बर्थडे (Ranbir Kapoor Birthday) पर फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया. इससे दर्शकों की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई. एनिमल में रणबीर के खूंखार लुक और धासू टीजर ने गर्दा मचा दिया है.

जानिए कैसा है फिल्म ‘एनिमल’ का टीजर
दरअसल, 2 मिनट 29 सेकंड के टीजर की शुरुआत में अनिल कपूर, रणबीर कपूर को थप्पड़ मारते नजर आते हैं. इसके बाद रणबीर के चेहरे पर हल्की सी मुस्कुराहट नजर आती है. इसके बाद अनिल कपूर अपनी पत्नि पर चिल्लाकर कहते हैं- ‘ज्योति क्रिमिनल पैदा किया है हमने.’

इसके बाद रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर नजर आते हैं. इस दौरान रणबीर रश्मिका से कहते है कि “माई फादर इज बेस्ट फादर इन द वर्ल्ड.” इस टीजर में आगे रणबीर का खूंखार लुक और एक्शन सीन्स देखने को मिलता है. इसके बाद सीन में बॉबी देओल भी नजर आते हैं. रणबीर कपूर का डेंजरस लुक रौंगटे खड़े करने वाला है.

ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor Birthday: जानिए क्यों रणबीर कपूर को छोड़नी पड़ी थी पढ़ाई, बनना पड़ा था एक्‍टर?  

टीजर में मिली एक्शन की झलक
फिल्म मेकर्स ने टीजर में जबरदस्त एक्शन की झलक दिखाई है. मन को झकझोर देने वाली इस फिल्म में रणबीर लीड रोल में हैं. ये कहानी पिता-पुत्र के बीच तनावपूर्ण रिश्ते पर बेस्ड है. एनिमल में रणबीर के पिता के रोल में अनिल कपूर नजर आएंगे. वहीं, रश्मिका मंदाना फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं.

कब रिलीज होगी एनिमल
दरअसल, रणबीर कपूर स्टारर ये फिल्म अगस्त में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ और सनी देओल की ‘गदर 2’ से क्लैश कर रही थी. इसके बाद फिल्म के मेकर्स ने रिलीज डेट चेंज कर दी. अब ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: फरवरी महीने का आखिरी दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 28 February 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version