Main Atal Hoon song: रिलीज हुआ फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का गाना ‘राम धुन’, सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Main Atal Hoon: पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘मैं अटल हूं’ 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. दर्शक देश के दिवंगत पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी पर बनी इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसमें अभिनेता पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं. अटल बिहारी बाजपेयी के लुक में वो काफी दमदार लग रहे हैं. वहीं रिलीज से फहले हाल ही में मूवी का दूसरा गाना ‘राम धुन’ रिलीज हो चुका है, जिसे फैंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है. राम धुन सॉन्ग को सिंगर कैलाश खेर ने आवाज दी है. खुद पंकज त्रिपाठी ने भी इस गाने को अपने सोशल मीडिया पर सांझा किया है.

 

पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में ‘राम धुन’ गाना सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वहीं गाने को शेयर करते हुए उन्होंेने लिखा है – ‘जब धुनकी लागी राम नाम की, भूल गए सब काम. बता दें कि ‘राम धुन’ गाने को कैलाश खेर ने अपनी आवाज दी है. जैसे ही ये गाना सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया, ये गाना हर तरफ छा गया है. फैंस इस गाने के दीवाने हो गए. एक फैन ने गाना सुनने के बाद लिखा- रोंगटे खड़े हो गए इस राम धुन को सुनकर.

इस दिन फिल्म होगी रिलीज
बता दें, सिनेमाघरों में फिल्म ‘मैं अटल हूं’ 19 जनवरी 2024 को रिलीज हो रही है. इस मूवी के सामने बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म नहीं है. इस बात का फायदा इसे मिल सकता है. इस फिल्म का निर्देशन मराठी सिनेमा के जाने माने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रवि जाधव ने किया है. मूवी की कहानी ऋषि विरमानी और रवि जाधव ने मिलकर लिखी है. वहीं विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. इस मूवी को भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और लेजेंड स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है.

ये भी पढ़े: PM Modi ने की जुबिन नौटियाल के गीत ‘मेरे घर राम आए हैं’ की तारीफ, कहा- ये है दिल छू लेने वाला भजन

Latest News

बलिया में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, रमापति राम त्रिपाठी बोले- पार्टी के सेनापति हैं बूथ अध्यक्ष

बलिया में आयोजित भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई. सम्मेलन में पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

More Articles Like This

Exit mobile version