Raveena Tandon: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचीं रवीना टंडन, बेटी राशा थडानी ने भी टेका माथा

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Raveena Tandon: बॉलीवुड एक्ट्रेास रवीना टंडन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सेलिब्रिटी हैं. अभिनेत्री अपनी अपडेट अक्सर फैंस के साथ सांझा करती रहती हैं. हाल ही में वो सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर दर्शन करने पहुंचीं थी. जिसका वीडियो अब उन्हों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में अभिनेत्री के साथ उनकी बेटी राशा थडानी भी दिखाई दे रही हैं.

रवीना और राशा ने किए सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन
अभिनेत्री रवीना टंडन की वेब सीरीज कर्मा कॉलिंग जल्द रिलीज होने वाली है. इस बीच अभिनेत्री भगवान का आशीर्वाद लेने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पहुंचीं. जहां उन्होंने अपनी बेटी के साथ सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए. रवीोना टंडन ने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर विजिट के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में अभिनेत्री क्रीम कलर की सिल्क साड़ी में नजर आ रही हैं. वहीं, राशा ब्राइट पिंक कलर के सलवार-कमीज में दिखाई दे रही हैं.

 

भक्ति में डूबीं रवीना और राशा
रवीना टंडन और राशा थडानी माथे पर त्रिपुंड तिलक लगाए और हाथ में पूजा की थाली लिए पहुंचीं. अभिनेत्री ने बेटी के साथ पूजा के दौरान की कुछ फोटो भी शेयर की है, जिसमें रवीना टंडन और राशा, शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए नजर आ रही हैं. रवीना टंडन ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “सोमनाथ! ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् | उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् || हर हर महादेव!”

ये भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के लिए Bihar के इस जिले से चलेगी आस्था स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This