बिना हाथों के छक्के-चौके मारने वाले क्रिकेटर की बनेगी बायोपिक, जानिए कौन होगा इस फिल्म का हीरो

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cricketer Amir Hussain Lone Biopic: बॉलीवुड की दुनिया में बायोपिक का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता. जब भी किसी खास शख्स की बायोपिक आजी है, तो फैंस के दिल के धड़कने बढ़ जाती है. ऐसे में ही अब एक बार फिर सिनेमा के दिवानों को दिल थाम के बैठने का समय आ गया है. क्योंकि अब एक मशहूर क्रिकेटर के बायोपिक का ऐलान हो चुका है. ये कोई आम क्रिकेटर नहीं हैं बल्कि क्रिकेट जगत का ऐसा नाम हैं जिनकी पूरी दुनिया दीवानी है. इस क्रिकेटर की एक कमी ही इनकी खूबी बन गई है, जो इन्हें सबसे अलग बनाती है. तो चलिए जानते है वो कौन से क्रिकेटर है, जिनकी बायोपिक बनने जा रही है साथ इनकी कौन सी कमी इन्‍हें खास बनाती है.

आमिर हुसैन की बायोपिक का ऐलान

दरअसल, आमिर हुसैन लोन (Amir Hussain Lone) पर अब बॉलीवुड फिल्म बनाई जा रही है. खास बता ये है कि आमिर बिना हाथों के ही बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाले क्रिकेटर है. वहीं, बॉलीवुड फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने खुद इस फिल्म का ऐलान किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (X)  पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है.

वहीं, इस फिल्म का एक पोस्टर भी सामने आया है, जो काफी दमदार है. इस पोस्‍टर में आमिर नजर आ रहे है और इसपर पर बैट-बॉल भी बना हुआ हैं. पोस्टर में दिखाई दे रहा है कि क्रिकेटर आमिर के एक पैर में जूता है और एक पैर में कुछ भी नहीं है. ऐसा इसलिए है क्‍योंकि  आमिर हुसैन लोन अपने पैर से ही गेंदबाजी करते हैं और ये पोस्टर यही दिखाने की कोशिश कर रहा है.

कश्मीरी क्रिकेट सेंसेशन आमिर हुसैन

तरण आदर्श ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा कि ‘क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन की बायोपिक की अनाउंसमेंट की गई है… #Aamir- कश्मीरी क्रिकेट सेंसेशन आमिर हुसैन लोन की एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी- का ऐलान किया गया है… बायोपिक में आमिर के क्रिकेट क्रीज से आगे बढ़ने, जीत और इंस्पिरेशन के मोमेंट्स को दिखाया जाएगा, जो सार्वभौमिक रूप से गूंजता है.’ बता दें कि ये फिल्म Big Bat Films प्रोड्यूस कर रही है. इसके अलावा फिल्म ‘Aamir’ को Mahesh V Bhatt ने डायरेक्ट किया है.

फिल्‍म में कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार

वहीं, कुछ समय पहले एक्टर विक्की कौशल ने इस फिल्म में काम करने की इच्छा जताई थी. दरअसल, विक्की ने कहा था कि वो क्रिकेट सेंसेशन आमिर हुसैन लोन का किरदार निभाना चाहते हैं. हालांकि अभी तक फिल्म में ये रोल निभाने वाले एक्टर का नाम रिवील नहीं किया गया है. फिलहाल, नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. ऐसे में देखना ये होगा कि विक्‍की कौशल का क्रिकेट सेंसेशन आमिर हुसैन लोन का किरदार निभाने का सपना सच होता है या नहीं.

इसे भी पढ़े:- Uttarakhand: देश के सबसे कम उम्र के IG बने अरुण मोहन जोशी, जानिए इनके सफलता का सफर

Latest News

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई तेजी, नहीं बदले चांदी के भाव, जानिए ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This

Exit mobile version