ग्रैमी पुरस्कार विजेता और दिग्गज सिंगर डेविड का निधन, 84 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Must Read

David Clayton Thomas Passes Away: म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी दुखद खबर सामने आई है. साठ और सत्तर के दशक में अपनी आवाज से दुनिया के दिलों पर राज करने वाले सिंगर डेविड क्लेटन-थॉमस का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है. दिग्गज गायक डेविड क्लेटन-थॉमस की निधन की जानकारी उनके पब्लिसिस्ट ने आधिकारिक तौर पर की है. वर्ष 1970 में उनके बैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो ग्रैमी पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ एल्बम सहित) अपने नाम किए थे.

टोरंटो के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली

खबरों के मुताबिक सिंगर ने टोरंटो के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली. जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम फ़ैल गया. दुनिया भर से उनके फैंस सोशल मीडिया पर जरिए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. डेविड क्लेटन-थॉमस कोई आम सिंगर नहीं थे. 1960 और 70 के दशक से ही वो काफी फेमस थे और उस दौरान वो अमेरिकी रेडियो और रॉक बैंड का मुख्य चेहरा बने थे.

सबसे पॉपुलर गाना स्पिनिंग व्हील लिखा

इसके बाद 1970 में उन्हें दो ग्रैमी अवार्ड्स से नवाजा गया. डेविड जितना अच्छा गाना गाते थे, उससे भी अच्छा वो लिखते थे. उन्होंने अपने बैंड के लिए सबसे पॉपुलर गाना स्पिनिंग व्हील लिखा था. 13 सितंबर 1941 को इंग्लैंड में डेविड क्लेटन-थॉमस का जन्म हुआ था. चाहे वो खुद एक सिंगर थे लेकिन उनके पिता एक कनाडाई सैनिक थे. इसी के साथ उन्होंने एक ऐसा गाना लिखा था जो पूरे कनाडा में काफी हिट हुआ था, जिसका नाम ब्रेनवाश था.

जादुई आवाज़ से वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई

कनाडा के इस दिग्गज गायक ने किशोरावस्था की बेघर (होमलेस) अवस्था और जेल में बिताए समय से निकलकर अपनी जादुई आवाज़ से वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई थी. बाद के दशकों में उन्होंने एक सफल सोलो कैरियर भी बनाया और कनाडाई संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें ‘जूनो अवार्ड’ से भी सम्मानित किया गया था.

इसे भी पढ़ें. मुंडका में हादसाः सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से गई तीन मजदूरों की जान

Latest News

LPG Price Today 27 June 2026: घरेलू गैस सिलेंडर और CNG के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर का नया भाव

LPG Price Today 27 June 2026: आज घरेलू LPG और CNG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अगर आप गैस सिलेंडर बुक कराने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें.

More Articles Like This