डिलीवरी से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची Deepika Padukone

Must Read
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस महीने अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं . वहीं डिलीवरी से पहले एक्ट्रेस अपने पति रणवीर सिंह के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं. जी हाँ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बप्पा का आशीवार्द लेने आज सिद्धिविनायक मंदिर गए थे.
बप्पा के दर्शन करने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची एक्ट्रेस
दीपिका पादुकोण की फैमिली भी उनके साथ नजर आई. ट्रेडिशनल लुक में दीपिका पादुकोण बप्पा के दर्शन करती नजर आईं. इस दौरान एक्ट्रेस को ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी में स्पॉट किया गया. दीपिका ने साड़ी के साथ मैचिंग स्टड्स भी पेयर किए थे. एक्ट्रेस ने स्लीक बन हेयरस्टाइल के साथ अपना लुक पूरा किया था.
 माथे पर टीका लगाए नजर आईं एक्ट्रेस
दीपिका के कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमे से एक फोटो में दीपिका माथे पर टीका और हाथ में कलावा बांधे दिखाई दीं. एक्ट्रेस इस दौरान पति रणवीर का हाथ थामे नजर आईं। इस मौके पर रणवीर सिंह भी ऑफ व्हाइट कुर्ता पायजामा पहनकर मंदिर पहुंचे थे. उन्होंने सिर पर पोनी और आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआए था,जिसमे वाह काफी डैशिंग दिख रहे थे.गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेकर आने के बाद रणवीर सिंह के माथे पर टीका और कंधे पर पीली चुनरी भी नजर आई. आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर इसी महीने की 28 तारीख को अपने पहले बच्चे का वेलकम कर सकते हैं.
Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This