राघव परिणीति की शादी में ढोल की थाप पर नाचे थे CM केजरीवाल, अब राणा ढोल वाले को करेंगे सम्मानित

Raghav-Parineeti Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति और AAP नेता राघव चड्ढा की शादी (Raghav-Parineeti Wedding) के अनसीन वीडियोज और फोटोज (Viral Photos And Videos) सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहे हैं. कपल की शाही शादी में फिल्मी जगत से लेकर राजनीति (Politics) की कई हस्तियों ने शिरकत की. इसी बीच एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें केजरीवाल समेत दो सीएम को एक ढोलवाला अपने धुन पर नचा रहा है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर ये ढोलवाला कौन है, जो सबको अपनी धुन पर नचा रहा है.

पारंपरिक ढोल बजाकर हुआ फेमस
24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में परिणीति-राघव शादी के बंधन में बंध गए. उनकी शादी की कई तस्वीरें फैंस को काफी लुभा रही हैं. इस ग्रैंड वेडिंग में एक ढोलवाले ने समा बांध दिया है. दरअसल, दिल्ली के आरकेपुरम में रहने वाला जॉनी राणा बहुत ही मशहूर ढोलवाला है. इसे हर सेलिब्रिटी और राजनेता अपनी शादी में बुलाते हैं. आपको बता दें कि जॉनी राणा ने कई देश में अपना पारंपरिक ढोल बजाकर खूब नाम कमाया है.

ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor Birthday: जानिए क्यों रणबीर कपूर को छोड़नी पड़ी थी पढ़ाई, बनना पड़ा था एक्‍टर? 

खानदानी तौर पर मिला है हुनर
जॉनी राणा को ये हुनर खानदानी तौर पर मिला है. जिसे उन्होंने अपने पिताजी से सीखा था. जॉनी उस समाज से ताल्लुकात रखते हैं, जहां लोग ढोल बजाकर जश्न मनाते हैं. जॉनी ने बताया कि वह जहां भी जाते हैं, लोग उनकी धुन पर नाचने लगते हैं. वो अपने इस हुनर से लोगों का दिल जीत लेते हैं. जॉनी ने आगे बताया कि परिणीति ने अपनी शादी में खुश होकर उन्हें चश्मा गिफ्ट किया था.

अरविंद केजरीवाल करेंगे सम्मानित
जॉनी ने कहा कि, सीएम अरविंद केजरीवाल उनके हुनर से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इनको सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया है. जॉनी का ये पेशा भारत की प्राचीन परंपरा से जुड़ा है. ऐसे में जॉनी चाहते हैं कि इनके समुदाय को भी समाज में सम्मान दिया जाए. वह आगे कहते हैं कि जैसे संगीतकार को पुरस्कृत किया जाता है, वैसे ही इनके समाज को भी सरकार सम्मानित करे. हालांकि, भारत में एक साल पहले ढोलवालों की प्रतियोगिता कराई गई थी, जिसमें जॉनी प्रथम आए थे. उनके पास अभी भी वो पुरस्कार है. उनकी मांग है कि जो लोग भी अच्छा काम करते हैं. उन्हें सरकार द्वारा सम्मानित किया जाए.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version