इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का पहला गाना ‘जुनून’ रिलीज, इमोशनल ट्रैक ने दर्शकों के बीच बढ़ाई उत्सुकता

Mumbai: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ का पहला गाना ‘वे जुनून’ रिलीज कर दिया गया है. विशेष फिल्म्स और सोनी म्यूज़िक इंडिया द्वारा जारी किए गए इस गीत को मिथुन ने संगीतबद्ध किया है, जबकि इसके बोल सईद क़ादरी ने लिखे हैं. गाने को अपनी दिल छू लेने वाली आवाज़ से नए गायक सुबोध शर्मा ने सजाया है. यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

‘आवारापन 2’ का निर्देशन नितिन ने किया

विशेष फिल्म्स और मुकेश भट्ट प्रस्तुत ‘आवारापन 2’ का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है. फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी, शबाना आज़मी, सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली, अतुल कुमार और अनिरुद्ध रावल अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे. फिल्म के टीजर को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद अब इस इमोशनल ट्रैक ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है.

सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा

29 जून को मूल फिल्म ‘आवारापन’ की 19वीं वर्षगांठ पर रिलीज हुए टीजर ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोरी थी. यूट्यूब पर नंबर-1 ट्रेंड करने वाले इस टीजर को दर्शकों ने इमरान हाशमी की दमदार वापसी बताया. वहीं कई लोगों का मानना था कि फिल्म सिर्फ़ पुरानी यादों को भुनाने की कोशिश नहीं कर रही, बल्कि मूल फिल्म की आत्मा को बरकरार रखते हुए नई कहानी पेश करेगी. अब ‘वे जुनून’ उसी भावना को आगे बढ़ाता दिखाई देता है.

शिवम पंडित की भावनात्मक यात्रा

फिल्म का यह पहला गीत मुख्य किरदार शिवम पंडित की भावनात्मक यात्रा को दर्शाता है. कहानी के इस पड़ाव पर वह अपने डर, अधूरे रिश्तों और प्यार के मायने तलाशता नज़र आता है. गाने का संगीत, बोल और गायकी मिलकर किरदार के भीतर चल रहे संघर्ष को प्रभावशाली ढंग से सामने लाते हैं. मूल ‘आवारापन’ के यादगार गीत ‘तेरा मेरा रिश्ता’ और ‘तो फिर आओ’ देने वाली संगीतकार मिथुन और गीतकार सईद क़ादरी की जोड़ी एक बार फिर साथ लौटी है. दोनों ने इस बार भी दर्द, उम्मीद और प्रेम जैसे जज़्बातों को अपनी खास शैली में पिरोने की कोशिश की है.

12 वर्षों से साउंड इंजीनियर के तौर पर काम

‘वे जुनून’ के गायक सुबोध शर्मा पिछले 12 वर्षों से साउंड इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे हैं. उनकी आवाज़ सबसे पहले विशेष भट्ट तक एक इंस्टाग्राम रील के माध्यम से पहुँची. उनकी सादगी और भावनात्मक अभिव्यक्ति से प्रभावित होकर विशेष भट्ट और मिथुन ने उन्हें इस गीत के लिए चुना.

इसे भी पढ़ें. Landslide In Wayanad: केरल के वायनाड में भूस्खलन, तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Latest News

Paris Shooting: पेरिस में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, तीन घायल, पुलिस ने हमलावर को दबोचा

Paris Shooting: पेरिस से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां उपनगर में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है. इस...

More Articles Like This

Exit mobile version