Mumbai: अब एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा के बीच रिश्तों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. इस बार गोविंदा ने वाइफ सुनीता पर कमेंट किया है, जिसका वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्ते में आई खटास और धोखे के आरोपों के बीच अब एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. हाल ही में एक पब्लिक इवेंट के दौरान गोविंदा ने इन विवादों पर बात करते हुए अपने फैंस से मुश्किल वक्त में सपोर्ट की मांग की है.
बहुत सी बातें आसमान में लिख दी गई
हाल ही में ठाणे में आयोजित यूथ शक्ति दही हांडी इवेंट में पहुंचे गोविंदा ने स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस दी और अपने दिल की बात रखी. पत्नी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि बहुत सी बातें आसमान में लिख दी गई हैं और वो ऊपर वाले से प्रार्थना करते हैं कि सब कुछ क्लीन हो जाए. गोविंदा ने फैंस से इमोशनल होकर कहा कि जैसे सालों साल आप लोगों का प्यार मिला है, वैसे ही आगे भी आपके सहयोग और आशीर्वाद की बहुत जरूरत है.
शादीशुदा जिंदगी में भारी भूचाल
बीते कुछ समय से गोविंदा और सुनीता की शादीशुदा जिंदगी में भारी भूचाल आया हुआ है. बात तलाक तक पहुंच गई थी, हालांकि बाद में सुनीता ने अपनी अर्जी वापस ले ली. सुनीता ने एक्टर पर कई तरह के धोखे और अफेयर के आरोप लगाए थे, जिसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. इन तमाम पर्सनल विवादों के बीच गोविंदा अब सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं.
बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं गोविंदा
उन्होंने अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए बताया कि वो रूपा और दुनियादारी जैसी दो नई फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं. गोविंदा को उम्मीद है कि उनके चाहने वाले एक बार फिर उनकी फिल्मों को उतना ही प्यार देंगे और वो इस मुश्किल दौर से बाहर निकल पाएंगे.
इसे भी पढ़ें. CM योगी चित्रकूट में: हवाई सर्वे के बाद बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, बोले- आपदा में सरकार आपके साथ

