CM योगी चित्रकूट में: हवाई सर्वे के बाद बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, बोले- आपदा में सरकार आपके साथ

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi in Chitrakoot: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चित्रकूट दौरे के दौरान बाढ़ से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया. मंदाकिनी नदी के उफान से हुई तबाही का हवाई सर्वे करने के बाद सीएम योगी सीधे रामघाट पहुंचे. वहां उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रभावित व्यापारियों व स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनका हाल जाना.

रामघाट के निरीक्षण के दौरान सीएम योगी बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हुई संत तुलसीदास की प्रतिमा के पास रुके. प्रतिमा की स्थिति देख उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त की और मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से इसके जीर्णोद्धार व सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली. इस दौरान रामघाट पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जल पुलिस, मोटरबोट्स और गोताखोरों की विशेष तैनाती रही.

CM Yogi in Chitrakoot Distributed relief supplies after aerial survey stated thatgovernment stands with people

रामायण मेला पहुंचे सीएम योगी, बांटी राहत सामग्री

हवाई सर्वे और रामघाट निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामायण मेला पहुंचे. उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रभारी जिला मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री किट वितरित की और बच्चों को दुलारते हुए चॉकलेट व टॉफियां बांटीं.

CM Yogi in Chitrakoot Distributed relief supplies after aerial survey stated thatgovernment stands with people

अफसरों को अलर्ट कर शुरु कराए थे बचाव कार्य

जनसभा को सियाराम के जयघोष से संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने 12 वर्ष जिस धरा पर रहकर रामराज्य की परिकल्पना को साकार किया था, आज आपदा की इस घड़ी में पूरी सरकार आपके साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि जिस दिन बाढ़ आई, वह बलिया में थे, लेकिन तत्काल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अफसरों को अलर्ट कर बचाव कार्य शुरू कराए थे.

CM Yogi in Chitrakoot Distributed relief supplies after aerial survey stated thatgovernment stands with people

सीएम ने किया पीएम आवास और पट्टे का ऐलान

पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने घोषणा की कि बाढ़ में जिन लोगों के घर बह गए हैं या नष्ट हो गए हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया मकान या जमीन का पट्टा दिया जाएगा. पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2017 से पहले भी चित्रकूट में बाढ़ आती थी, लेकिन तब की सरकारें संज्ञान नहीं लेती थीं और राहत का सारा पैसा हजम कर जाती थीं.

CM Yogi in Chitrakoot Distributed relief supplies after aerial survey stated thatgovernment stands with people

बाढ़ से 36 गांव प्रभावित

तय कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम योगी रामायण प्रेक्षागृह में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री की किट वितरित करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे. गौरतलब है कि मंदाकिनी के उफान से चित्रकूट जनपद के 36 गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. सैकड़ों कच्चे व पक्के मकान ढह गए हैं और किसानों की खरीफ की फसलें पूरी तरह से जलमग्न हो गई हैं.

CM Yogi in Chitrakoot Distributed relief supplies after aerial survey stated thatgovernment stands with people

नावों के जरिए घाट क्षेत्र पर रखी जा रही नजर

रामघाट पर जल पुलिस की टीम मंदाकिनी नदी में मुस्तैद है. बाढ़ के बाद नदी का जलस्तर अभी भी तेज है, इसी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जल पुलिस और गोताखोरों को तैनात किया है. नावों के जरिए पूरे घाट क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है.

Latest News

India Space Economy: 2033 तक 44 अरब डॉलर की हो सकती है भारत की स्पेस इकोनॉमी, रिपोर्ट में सामने आया अनुमान

India Space Economy: ईवाई और CII की संयुक्त रिपोर्ट के मुताबिक नीतिगत सुधारों, निजी क्षेत्र की भागीदारी और अंतरिक्ष आधारित सेवाओं की बढ़ती मांग से भारत की स्पेस इकोनॉमी 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है.

More Articles Like This