‘मैं नफरत का हकदार हूं…’, 370 रुपये बिरयानी विवाद पर सामने आया स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे का बयान

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pranit More: सोशल मीडिया पर इन दिनों 370 रुपये बिरयानी विवाद सुर्खियों में बना हुआ है. जिसे लेकर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा. लोग जमकर उनके ख़िलाफ़ सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं. इस विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी आपत्ति जताई है. इतना ही नहीं, प्रणित के ख़िलाफ़ महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है. वहीं, अब मोरे ने एक वीडियो शेयर कर जनता से माफी मांगी है.

Pranit More ने मांगी माफी

हाल ही में प्रणित मोरे के शो पर एक लड़के ने अपनी महिला मित्र को लेकर कुछ आपत्तिजनक बातें बोली थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ गया. वहीं, प्रणित मोरे के ख़िलाफ़ भी लोग विद्रोह करने लगे. जिसके बाद प्रणित ने माफी मांगी थी. वहीं, अब उन्होंने एक बार फिर वीडियो शेयर कर माफी मांगी है.

सही- गलत का फैसला करने में गलती हो गई

वीडियो शेयर कर  Pranit More ने कहा, ‘ये बात मुझे काफी टाइम से करनी थी. लेकिन, मेरा इंस्टाग्राम सस्पेंड हो गया था. आप सबने मेरा एक वीडियो देखा होगा जिसके लिए मुझे काफी नफरत मिल रही है और मुझे ऐसा लगता है कि ये नफरत मैं डिजर्व भी करता हूं, क्योंकि उस लड़के से जब मैं बात कर रहा था तो उसने काफी अपमानजनक चीजें बोलीं. उसकी बातों पर सब हंस रहे थे और मैं भी बहक गया और मुझसे सही, गलत का फैसला करने में गलती हो गई.’

आप सब प्लीज मुझे एक चांस दो

स्टैंडअप कॉमेडियन ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है ये मेरी काफी बड़ी गलती थी. मैं चाहता तो मैं उसको रोक सकता था, लेकिन मैं नहीं कर पाया. मैंने उसको एक प्लेटफॉर्म दिया जिसकी वजह से ये चीजें इतने बढ़ गईं. जिनको भी इस वजह से हर्ट हुआ है मैं उन सबसे माफी मांगना चाहता हूं. जो भी लीगल कार्रवाई मेरे खिलाफ हो रही है उसके लिए मैं आधिकारियों के साथ सहयोग भी कर रहा हूं. आप सबसे मैं ये ही रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि आप सब प्लीज मुझे एक चांस दो. मैं बेहतर इंसना बनकर दिखाऊंगा. ये मेरे लिए भी एक लर्निंग थी. मैं खुद के ऊपर और कंटेंट पर भी काम कर रहा हूं और ये चीज आप फ्यूचर में मेरे काम में भी देख पाओगे.’

क्या है पूरा मामला

दरअसल, प्रणित मोरे के शो में एक गुरुग्राम का हिमांशु जांगड़ा नाम का लड़का पहुंचा था. इस दौरान उसने अपनी डेट को लेकर बातें बताई. उसने कहा कि उसने अपनी महिला मित्र के लिए 370 रुपये की बिरयानी ऑर्डर की थी. बिरयानी खाने के बाद युवती ने कहा कि वो उसे घर छोड़ दे. हालांकि, हिमांशु ने कहा कि वो उससे अपने पैसे की वसूली करना चाहता था. जिसके बाद प्रणित मोरे के साथ ऑडियंस में बैठे लोग खूब हंसने लगे. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया.

ये भी पढ़ें- रुलाकर चला गया दुनिया को हंसाने वाला मशहूर एक्टर, दिनयार तिरंदाज का 69 साल की उम्र में निधन

Latest News

लंदन में छाया भारतीय युवक, ऊंची इमारत से गिरने वाली थी 3 साल की बच्ची, लपक कर बचा दी जान

London: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारतीय मूल के युवक मोहम्मद जेसिल ने अपनी बहादुरी, फुर्ती और सूझबूझ से...

More Articles Like This

Exit mobile version