‘मैं किसी की बदतमीजी नहीं सहूंगा’, तान्या मित्तल के फैंस पर फूटा अमाल मलिक का गुस्सा

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amaal Mallik: ‘बिग बॉस 19’ के फिनाले के बाद भी हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है. घर के अंदर की छोटी-छोटी बातें और बयान अब सोशल मीडिया पर बड़े विवाद का कारण बन गए हैं. इस बार विवाद गायक और संगीतकार अमाल मलिक को लेकर है, जो शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट में शामिल थे. घर के अंदर उन्होंने तान्या मित्तल के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया था, जिस पर दर्शकों और फैंस ने आपत्ति जताई.

सोशल मीडिया पर लगातार गरमा रहा मामला

हालांकि शो खत्म होने के बाद भी यह मामला सोशल मीडिया पर लगातार गरमा रहा है और फैंस ने उनसे सार्वजनिक माफी की मांग शुरू कर दी. विवाद तब और बढ़ गया जब अमाल के मैनेजर ने पोस्ट किया और लोगों से अपील की कि वे अमाल के परिवार और दोस्तों को इस मामले में न घसीटें. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और तान्या के समर्थकों ने इसे गंभीरता से लिया. उन्होंने अमाल से माफी मांगने को कहा.

Amaal Mallik ने दी प्रतिक्रिया

इस पूरे विवाद के बीच अमाल मलिक ने खुद अपनी प्रतिक्रिया साझा की. उन्होंने कहा, “मैं पहले ही अपनी सभी गलतियों के लिए माफी मांग चुका हूं, चाहे वह तान्या मित्तल के लिए हो या शो में शामिल अन्य कंटेस्टेंट्स के लिए. शो से बाहर आने के बाद मेरा पहला पोस्ट तान्या के लिए ही था. इसके बावजूद मेरे मैनेजर, टीम, परिवार और दोस्तों पर निशाना बनाया गया. यह बिल्कुल गलत है, और लोग सिर्फ अपने फैंडम के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं.”

मैं किसी की बदतमीजी सहूंगा

अमाल ने कहा, ”मेरे और तान्या के बीच सिर्फ दोस्ती थी. शो में हमारे बीच कभी भी कोई रोमांटिक या भावनात्मक संबंध नहीं था.” उन्होंने कहा, ”मैं अपने फैंस को आक्रामक होने से रोक सकता हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं किसी की बदतमीजी सहूंगा.’ गायक ने अपने पोस्ट में फैंस से अपील की, ”इस पूरे मामले को अब और बढ़ावा न दें. अब ड्रामा खत्म करके आगे बढ़ना चाहिए. मैं पहले ही व्यक्तिगत और सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुका हूं और अब किसी भी तरह की बहस या ट्रोलिंग की जरूरत नहीं है. यह विवाद सिर्फ समय और ऊर्जा की बर्बादी है, जिसे रोकना जरूरी है.”

ये भी पढ़ें- बहन नूपुर की संगीत में Kriti Sanon ने उड़ाया गर्दा, ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर जमकर लगाए ठुमके

Latest News

06 November 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

06 November 2026 Ka Panchang: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला...

More Articles Like This

Exit mobile version