‘इंडियन आइडल 12’ फेम Mohd Danish बने पिता, नन्हें राजकुमार की किलकारियों से गूंजा घर

Must Read

‘इंडियन आइडल 12’ के फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट मोहम्मद दानिश एक राजकुमार के पिता बने हैं। उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया है और सिंगर का घर किलकारियों से गूंज उठा है। सिंगर ने अपने बेटे के आने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है, साथ ही उन्होंने अपने नन्हे-मुन्ने की एक झलक भी शेयर की है। मोहम्मद दानिश अब एक पिता की नई भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सिंगर के घर गूंजी किलकारियां

मोहम्मद दानिश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। सिंगर ने अपने बच्चे के साथ दिल को छू लेने वाली फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा,’भगवान का शुक्र है, इससे बड़ी कोई भावना नहीं है… आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।’ बता दें कि जैसे ही मोहम्मद दानिश ने यह खबर सोशल मीडिया पर शेयर की, उनके पोस्ट पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। सलमान अली ने दानिश की पोस्ट पर लिखा, ‘हे माशा अल्लाह, मेरे बच्चे को आशीर्वाद दो’ वहीं विशाल मिश्रा ने भी दानिश को बधाई देते हुए लिखा, ‘बधाई हो दानिश.’ साथ ही दिल वाले इमोजी भी पोस्ट किए।

दोनों की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी

आपको बता दें कि दानिश ने मशहूर सिंगर शादाब और अल्ताफ की बहन फरहीन अफरीदी से 27 अप्रैल 2023 को शादी रचाई थी। कपल की शादी में सोनू निगम, राखी सावंत, पलक मुच्छल सहित कई हस्तियां शामिल हुईं थीं. बता दें कि मोहम्मद दानिश पहली बार द वॉयस के दूसरे सीजन में दिखाई दिए थे, लेकिन उन्हें इंडियन आइडल 12 में पहचान मिली थी।

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This