Entertainment News: समर्थ संग ब्रेकअप की ईशा मालवीय ने बताई वजह, कहा- “मेरा हर लड़के पर दिल…”

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Entertainment News: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 17‘ की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट ईशा मालवीय (Isha Malviya) इन दिनों अपने लव लाइफ को लेकर सुर्खियां में हैं. बता दें कि बिग बॉस सीजन 17 में समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय ने अपने रोमांस से हर किसी को हैरान कर दिया था. हालांकि, शो खत्म होने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गये. शो के खत्‍म होने के बाद यूजर्स कयास लगा रहे थे कि दोनों अलग हो चुके हैं. हालांकि, समर्थ ने बाद में खुद ही ब्रेकअप पर मुहर लगा दी.

ईशा ने समर्थ से इसलिए किया ब्रेकअप?

ब्रेकअप की पुष्टि के बाद से ही ईशा मालवीय को जमकर ट्रोल किया जा रहा था. हालांकि, अब इशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. ग्रीन कलर की मिडी, हेयर बैंड और खुले बालों में ईशा बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. वीडियो पोस्‍ट करते हुए में ईशा ने कहा, “मेरा हर लड़के पर दिल आ जाता है. लगता है मैं दिल की बहुत अच्छी हूं.” इतना कहने के बाद ईशा ने शरमाते हुए चश्मा लगा लिया. वीडियो को पोस्‍ट करते हुए उन्‍होंने कैप्शन में लिखा- “मिल ही गया कारण.” वहीं, कमेंट में लिखा- “एक कॉमेडी रील तो बनती है ना फीड पर.”

 

ये भी पढ़े-

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version