हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जोश ग्रिसेटी ने की खुदकुशी, 44 की उम्र में चमकते सितारे ने दुनिया को कहा अलविदा

Must Read

Josh Grisetti Passes Aaway: हॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने दिग्गज एक्टर जोश ग्रिसेटी का 44 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन की जानकारी उनके करीबी दोस्त ने सोशल मीडिया पर दी. सोशल मीडिया और उन्होंने लिखते हुआ बताया कि 10 जुलाई को उन्होंने आत्महत्या कर के दुनिया से विदा ले लिया. उनके दोस्त ने लिखा कि इस खबर का यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है.

दुनिया को अलविदा कह दिया

44 की उम्र में एक चमकते सितारे ने दुनिया को अलविदा कह दिया. जोश ग्रिसेटी के निधन के बाद से ही पूरी इंडस्ट्री सदमे में है. जैसे ही ये खबर सामने आई, हर कोई सदमे में है. हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर इतनी कम उम्र में उनके साथ ऐसा क्यों हुआ, जिसने उनकी जिंदगी छीन ली? उनके अचानक निधन के बाद से हर कोई सदमे में है. कलाकारों का इस बात का यकीन करना मुश्किल हो है की अचानक से उन्होंने दुनिया को क्यों अलविदा कह दिया है.

उभरते कलाकारों को बारीकियां सिखाने के लिए मशहूर

अपनी परफॉरमेंस के साथ-साथ उभरते कलाकारों को थिएटर की बारीकियां सिखाने के लिए भी काफी मशहूर थे. जोश के अचानक निधन की खबर सुनने के बाद पूरे थिएटर जगत के लोग और उनके फैंस काफी सदमें में हैं. कुछ समय पहले उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए इटली में आयोजित होने वाले ‘लीगली ब्लॉन्ड: द म्यूजिकल’ के प्रोडक्शन से खुद को अलग कर लिया था. उस दौरान उन्होंने शो की पूरी टीम और अपने साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया था.

निधन जैसी बेहद दुखद खबर

उस समय किसी को भी अंदाजा नहीं था कि जल्द ही उनके निधन जैसी बेहद दुखद खबर सामने आएगी. जोश का नाम बेहद ही सम्मानित कलाकारों में आता है. उन्हें म्यूजिकल ‘समथिंग रॉटन!’ में निभाए गए नाइजेल बॉटम के किरदार से खास लोकप्रियता मिली थी. इसके अलावा म्यूजिकल आईटी शुडा बीन यू में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रतिष्ठित क्लेरेंस डेरवेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था.

इसे भी पढ़ें. विश्व युवा कौशल दिवस: CM योगी बोले- UP में पहले नहीं थी नौकरी, निकलती थी तो चाचा-भतीजे…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This