फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, बचपन की फ्रेंड को बनाया अपना हमसफर

Uttarakhand: बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपनी बचपन की प्रेमिका से ही गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है. उन्होंने अपने होमटाउन देहरादून में बिना किसी तामझाम के अपनों के बीच ये शादी रचाई. जुबिन नौटियाल ने इस शादी को काफी प्राइवेट रखा. परिवार के करीबी लोगों की मौजूदगी में ये शादी पारंपरिक तरीके से हुई है. जुबिन अपने पर्सनल लाइफ के मामले में काफी प्राइवेट रहना पसंद करते हैं और वो अपनी शादी को भव्य पब्लिक समारोह की बजाय इसे केवल अपने परिवार के साथ ही सेलिब्रेट करना चाहते थे.

वैलंटाइंस डे पर शेयर की थी एक झलक

इस स्पेशल दिन को अपने लोगों के साथ जीते हुए वो काफी खुश भी थे. बता दें कि जुबिन ने इससे पहले वैलंटाइंस डे पर इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने पार्टनर की एक झलक शेयर की थी. हालांकि, जब इनसे बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस बारे में कॉमेंट करने से इनकार कर दिया. ‘माणिके’, ‘रातां लाम्बियां’, ‘अख लड़ जावे’ और ‘काबिल हूं’ जैसे गानों से लोगों के दिलों के छूने वाले जुबिन ने साल 2011 में रिएलिटी शो ‘X फैक्टर’ में हिस्सा लिया था.

चुनिंदा गायकों में लिया जाता है नाम 

हालांकि वो इस शो का खिताब नहीं जीत पाए थे, लेकिन इसके बावजूद गायक उनका नाम भारत के कुछ चुनिंदा गायकों में लिया जाता है. जुबिन नौटियाल का जन्म 14 जून 1989 को देहरादून में सरोला नौटियाल परिवार में हुआ था, जो मूल रूप से जौनसार से हैं. जुबिन पॉलिटिकल परिवार से आते हैं. उनके पिता, राम शरण नौटियाल, उत्तराखंड में एक बिजनेसमैन और राजनेता हैं और उनकी मां नीना नौटियाल भी एक बिजनेसवुन हैं.

छोटी उम्र से ही संगीत से प्यार

जुबिन को छोटी उम्र से ही संगीत से प्यार हो गया. चार साल की छोटी उम्र से संगीत के प्रति पिता का लगाव देखकर सिंगिंग से प्रेरित होने लगे. उन्होंने सेंट जोसेफ अकैडमी देहरादून से आठवीं तक की पढ़ाई की और फिर वेल्हम बॉयज स्कूल, देहरादून में दाखिला लिया और म्यूजिक की पढ़ाई करने लगे. उन्होंने गिटार, पियानो, हारमोनियम और ड्रम जैसे वाद्य यंत्र बजाना भी सीख लिया. 18 वर्ष की उम्र तक आते-आते नौटियाल ने अपने होमटाउन देहरादून में एक सिंगर के तौर पर काफी फेमस हो चुके थे.

इसे भी पढ़ें. Parliament Session: PM मोदी का महिला आरक्षण बिल पर संबोधन-‘राजनीतिक तराजू से मत तौलिए’, विरोध पर दिया जवाब

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This

Exit mobile version