संभल में बुलडोजर प्रहार: भारी पुलिस बल की तैनाती में इमामबाड़ा-ईदगाह ध्वस्त

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sambhal Bulldozer Action: प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संभल के गांव बिछौली में बृहस्पतिवार को सरकारी भूमि पर बने इमामबाड़ा और ईदगाह को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया. कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. तनाव को देखते हुए आरआरएफ के साथ भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा.

गांव बिछौली में स्थित खाद के गड्ढे की जमीन को लेकर तहसीलदार न्यायालय ने जनवरी माह में बेदखली का आदेश जारी किया था. आदेश के अनुपालन के लिए प्रशासन ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी और लेखपालों की एक विशेष टीम गठित की गई थी.

सुबह करीब नौ बजे प्रशासनिक टीम चार बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंची. एसडीएम निधि पटेल की मौजूदगी में अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई शुरू की गई. बुलडोजरों ने लगातार इमामबाड़ा और ईदगाह के ढांचे को गिराना शुरू किया.

कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. कार्रवाई के दौरान जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई भी मौके पर पहुंचे. दोनों ने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था. अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की जा रही है. सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है.

Latest News

भक्ति ही भगवान को भक्त के समीप लाती है – दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, प्रभु श्री राम की बाल लीलाओं में प्रसिद्ध बाल...

More Articles Like This

Exit mobile version