‘बंगाल को नॉर्थ कोरिया न बनाएं…’, Sharmishta Panoli की गिरफ्तारी पर भड़कीं कंगना रनौत

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

kangana Ranaut Supports Sharmishta Panoli: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विवादित बयान देने के आरोप में गिरफ्तार 22 साल की लॉ स्टूडेंट और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस पर बॉलीवुड अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत ने भी गहरी नाराजगी जताई है.

बंगाल को नॉर्थ कोरिया न बनाएं

कंगना रनौत ने कहा, “किसी को ‘लॉ एंड ऑर्डर’ के नाम पर इस तरह से परेशान करना ठीक नहीं है, खासकर जब उसने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली हो और आपत्तिजनक पोस्ट को हटा भी लिया हो. किसी एक गलती के कारण उसके पूरे करियर और कैरेक्टर को तबाह कर देना न्यायसंगत नहीं है. ऐसा व्यवहार किसी भी बेटी के साथ नहीं होना चाहिए.” उन्होंने बंगाल सरकार से अपील की कि राज्य को ‘नॉर्थ कोरिया’ न बनाया जाए, बल्कि लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जाए.

ममता बनर्जी से रिहा करने की मांग की

कंगना ने ममता बनर्जी से अनुरोध किया कि शर्मिष्ठा की कम उम्र और भविष्य को देखते हुए उसे जल्द से जल्द रिहा किया जाए, क्योंकि यह एक तरह से उसकी पूरी जिंदगी को बर्बाद करने की साजिश प्रतीत होती है, जिसे समर्थन नहीं दिया जा सकता. बता दें कि कोलकाता के गार्डनरीच थाने की पुलिस ने शर्मिष्ठा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था और शनिवार दोपहर कोलकाता के सिटी कोर्ट में पेश किया था. मामले में विस्तृत सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विशेष समुदाय को लेकर दिया था आपत्तिजनक बयान

दरअसल, शर्मिष्ठा पनोली ने (kangana Ranaut Supports Sharmishta Panoli) सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाए थे. आरोप है कि इस दौरान उन्होंने एक विशेष समुदाय को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया और अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया. इसके बाद 15 मई को उनके खिलाफ गार्डनरीच थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. कड़ी आलोचनाओं के बाद शर्मिष्ठा ने वीडियो हटा दिया और मामले में सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी, लेकिन गिरफ्तारी से नहीं बच सकीं. यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- थाईलैंड की Opal Suchata ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब, टॉप-8 में जगह नहीं बना पाया भारत

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version