‘आप कमिटेड रिलेशनशिप में हैं, किसी महिला को छेड़ना शोभा नहीं देता’, फिर गरमाया कंगना-ऋतिक का पुराना विवाद

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kangana Ranaut Hrithik Roshan: बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक पुराना विवाद फिर सुर्खियों में आ गया है. ये विवाद है कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का. दरअसल, एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फ्रेडी बर्डी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि दुनिया को ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए. जिस पर ऋतिक ने कमेंट किया था. वहीं, अब एक्टर के कमेंट के बाद भाजपा सांसद कंगना रनौत ने उन पर निशाना साधा है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, कंगना रनौत ने सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर अपनी भड़ास निकाली थी, जिसके बाद सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने तंज कसा कि उनके दोस्त उन्हें ‘यंग ऋतिक रोशन’ कहते हैं. इसी बयानबाजी के बाद साल 2016 का कंगना-ऋतिक के बीच का विवाद लोगों को याद आ गया. कई लोगों ने ऋतिक रोशन को सही बताया. इसी वजह से सोशल मीडिया पर ‘वी नीड टू अपोलोजाइज टू ऋतिक रोशन’ ट्रेंड शुरू हो गया.

ऋतिक रोशन ने किया कमेंट Kangana Ranaut Hrithik Roshan

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फ्रेडी बर्डी के पोस्ट पर ऋतिक ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मेरे दोस्त, सिर्फ इसलिए किसी एक का साथ देना क्योंकि अब आपको दूसरा पसंद नहीं है, हमारे समाज की बड़ी समस्या का हिस्सा है. मैं उस वक्त का इंतजार करूंगा जब इस पूरे मामले पर सही संदर्भ और तथ्यों के आधार पर बात होगी. वही सही और होगा, लेकिन अब इन बातों की परवाह करता ही कौन है?’ एक्टर के इस कमेंट के बाद कंगना ने उनपर निशाना साधा है.

आप कमिटेड हो, किसी महिला को मत छेड़ो...', कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर साधा निशाना

आपको किसी महिला को छेड़ना शोभा नहीं देता

एक्टर के कमेंट के बाद कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘डियर ऋतिक, मुझे खुशी है कि आपको सबा आजाद के रूप में अपना परफेक्ट पार्टनर मिल गया है. आप दोनों साथ में अच्छे लगते हैं. अब जब आप एक कमिटेड रिलेशनशिप में हैं, तो आपको इस तरह किसी महिला को छेड़ना या तंग करना शोभा नहीं देता. इसके बजाय आपको उन लोगों को रोकना चाहिए जो आपके नाम पर मुझे बुलिंग का शिकार बना रहे हैं.’ 

अपनी पार्टनर को शर्मिंदा न करें

कंगना ने आगे लिखा, ‘आग में घी डालना बंद करें और अपनी पार्टनर को शर्मिंदा न करें. उम्मीद है कि आप समझदारी से काम लेंगे और इस तरह की गैर-जरूरी टिप्पणियां करना बंद करेंगे.’

ये भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी अपने बेटों संग देंगे प्रस्तुति, काफी उत्साहित हैं मशहूर गायक

Latest News

Sawan Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार कल, इस विधि से पूजा करने पर दूर होगी पैसों की दिक्कत

Sawan Somwar 2026: देवों के देव महादेव के प्रिय माह श्रावण की शुरुआत 30 जुलाई से हो गई है. वैसे...

More Articles Like This