देश के कई हिस्सों में बारिश का ताड़व, फटा बादल, हुई लैंडस्लाइड… 6 लोगों की मौत, कई लोग लापता

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Heavy Rainfall: देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश और बाढ का दौर जारी है. गुजरात से ओडिशा, केरल और असम तक लगातार बाढ़, बारिश की स्थिति बनी हुई है. वहीं पहाड़ी राज्यों में भी बारिश से लगातार परेशानियां बढ़ती जा रही है. वहीं उत्तराखंड में तो बारिश से बद्रीनाथ हाईवे 20 मीटर तक धंस गया है. जबकि जम्मू-कश्मीर में भी बीती रात से हो रही बारिश की वजह से किश्तवाड़ जिले के छतरू में बादल फटने से बाढ़ आई है.

इसके अलावा, केरलम में लगातार बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुई है, जिससे यहां 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं. वहीं, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश की संभावना जताई है.

किश्तवाड़ में फटा बादल

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में भी लगातार बारिश की वजह से किश्तवाड़ जिले के छतरू इलाके में अचानक से बादल फट गया. जिससे यहां मकानों और दुकानों में पानी भर गया. वहीं कई नदियां उफान पर चल रही है. एहतियात के तौर पर किश्तवाड़, डोडा और रामबन जिलों में स्कूलों को फिलहाल बंद कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर में भी अगले कुछ घंटे तक लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे धंसा

वहीं, उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण रविवार को बद्रीनाथ हाईवे 20 मीटर तक धंस गया है. जबकि उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी लैंडस्लाइड हुआ है, जिससे यहां यातायात को वन वे कर दिया गया है. ऐसे में मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 1 हफ्ते तक तेज बारिश की संभावना जताई है. वहीं, अगले 24 घंटे के लिए रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

राजौरी में नेशनल हाईवे पर भूस्खलन

इसके अलावा, 19 जुलाई को अचानक आई बाढ़ के दौरान राजौरी-पुंछ नेशनल हाईवे (NH-144A) पर कई जगहों पर भूस्खलन हुआ था. बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइज़ेशन (BRO) हाईवे से भूस्खलन का मलबा हटाकर ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This