दिग्गज कन्नड़ अभिनेता और कॉमेडियन उमेश का निधन, लीवर कैंसर ने ली जान

Must Read

Umesh Passes Away: कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन एम एस उमेश का रविवार को निधन हो गया है. 80 वर्षीय अभिनेता लीवर कैंसर से जूझ रहे थे, इससे जंग लड़ते हुए उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने अभिनेता उमेश के निधन पर दुख जताया है. जानकारी के मुताबिक, उमेश कुछ दिन पहले वह अपने घर में गिर गए थे.

शुरू हुआ लीवर कैंसर का इलाज

इससे उनके पैर में गंभीर चोट लग गई थी. इस चोट का इलाज कराने के लिए वह अस्पताल में भर्ती हुए. सर्जरी के दौरान डॉक्टर्स को उनके लीवर कैंसर का पता चला. इसके बाद लीवर कैंसर का इलाज शुरू हुआ. लीवर कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ते हुए रविवार को 80 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. उमेश का जन्म 24 अप्रैल 1945 को मैसूर में हुआ था.

350 से ज्यादा की थीं फिल्में

उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में 350 से ज्यादा फिल्में की थीं. रजनीकांत के अलावा कई दिग्गज दक्षिण भारतीय अभिनेताओं संग बड़े पर्दे पर उमेश ने अभिनय किया था. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और एमपी एचडी कुमारस्वामी ने X पर अभिनेता उमेश के निधन पर दुख जताया. वह लिखते हैं- मशहूर कॉमेडियन श्री एम.एस. उमेश के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ. उमेश अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसी के समंदर में डुबो देते थे. वह एक ऐसे एक्टर थे जिन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाया.

रविवार को ही किया जाएगा अंतिम संस्कार

उन्हें ‘संकटा में वेंकट’ और ‘गोलमाल राधाकृष्ण’ जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता था. उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री और उनके प्रशंसक गहरे सदमे में हैं. सोशल मीडिया यूजर्स और इंडस्ट्री के सहयोगियों ने विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. कन्नड़ अभिनेता की बेटी ने जानकारी साझा की है कि उमेश का अंतिम संस्कार रविवार को ही किया जाएगा. वह पिता के पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर लेकर जा रहे हैं. इसके बाद ही अधिक जानकारी देंगे.

इसे भी पढ़ें. Cyclone Ditwah Update: आपकी नमक पर आफत बनकर टूटा चक्रवात, क्या ‘दित्वा’ से बढ़ जाएंगे दाम?

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This