Karisma Kapoor Govinda Affair: आखिर क्यों टूटी गोविंदा-करिश्मा की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता अली ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Karisma Kapoor Govinda Affair: 90 के दशक में गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सफल ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में गिनी जाती थी. दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया और अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया. हालांकि, एक समय के बाद यह हिट जोड़ी अचानक बड़े पर्दे से गायब हो गई. अब अभिनेत्री शगुफ्ता अली ने एक इंटरव्यू में गोविंदा और करिश्मा कपूर से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए हैं. शगुफ्ता ने दोनों के साथ फिल्म ‘हीरो नंबर 1’ में काम किया था.

करिश्मा कपूर के स्वभाव को लेकर क्या बोलीं शगुफ्ता?

एक इंटरव्यू में शगुफ्ता अली ने बताया कि करिश्मा कपूर बेहद मेहनती एक्ट्रेस थीं लेकिन उनके स्वभाव में काफी एटीट्यूड भी था. करिश्मा बहुत मूडी थीं और उनका यह रवैया अक्सर सेट पर नजर आ जाता था. शगुफ्ता के मुताबिक करिश्मा जरूरत से ज्यादा महत्वाकांक्षी थीं जो कई बार करियर के लिहाज से सही साबित नहीं होता.

गोविंदा को लेकर भी किया खुलासा

वहीं गोविंदा के बारे में बात करते हुए शगुफ्ता ने बताया कि वे सेट पर अक्सर काफी देर से पहुंचते थे, लेकिन दिल के बहुत साफ और अच्छे इंसान थे. उन्होंने माना कि जब तक दर्शक इस जोड़ी को पसंद कर रहे थे तब तक फिल्मों का दौर चला लेकिन आखिरकार एक ही हीरोइन के साथ काम करते-करते लोगों का भी इस जोड़ी से मोहभंग होने लगा होगा और इसका ओवरडोज हो गया होगा.

क्या वाकई था गोविंदा और करिश्मा का अफेयर?

इंटरव्यू के दौरान जब शगुफ्ता से पूछा गया कि क्या गोविंदा और करिश्मा के बीच कोई सीक्रेट अफेयर चल रहा था, तो उन्होंने इस पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उनके बीच कुछ होने की चर्चाएं और संकेत तो साफ दिखते थे हालांकि दोनों ने कभी खुलकर इस बारे में किसी को नहीं बताया.

सुनीता आहूजा की जमकर की तारीफ

इस दौरान शगुफ्ता ने गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की भी तारीफ की. उन्होंने बताया कि भले ही गोविंदा और करिश्मा के रिश्तों को लेकर बातें होती थीं लेकिन सुनीता ने कभी भी सेट पर आकर कोई हंगामा नहीं खड़ा किया. उन्होंने हर स्थिति को बहुत ही समझदारी और ग्रेस के साथ संभाला.

यह भी पढ़े: Health Tips: पीठ और गर्दन के दर्द से राहत दिला सकता है अर्धउष्ट्रासन, आयुष मंत्रालय ने बताए नियमित अभ्यास के फायदे

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This