Korean Star Aoora : इस समय भारत के ज्यादातर हिस्से में मौसम बदलने लगा है और ठंड ढलान की तरफ है और लोग शिवरात्रि का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि शिवारात्रि आने में सिर्फ दो दिन बचे है. ऐसे में भगवान भोले की शादी के इस उत्सव में कोई नया हिंदी गाना रिलीज हो इससे पहले ही कोरियन पॉपुलर स्टार औरा (aoora) ने अपना शिवा शिवम की झलक दिखाकर माहौल सेट कर दिया है. बता दें कि साउथ कोरियन सिंगर और डांसर औरा का भारत से गहरा रिश्ता है. जानकारी के मुताबिक, औरा ने भगवान शिव को समर्पित एक ट्रांस बनाया है जिसे शिवतांडव में पिरोया गया है. इस गाने का वीडियो भी देखने को मिल रहा है जो भगवान शिव की भक्ति को समर्पित है.
कौन हैं औरा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार साउथ कोरिया फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने माने चेहरे औरा (Aoora) का असली नाम है पार्क मिन जुन (Park Min-jun) और साल 1986 में पैदा हुए थे. इसके साथ ही ये 13 साल से संगीत की दुनिया में बतौर सिंगर, रैपर और प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं. इतना ही नही बल्कि इनके कई गाने हिट भी हुए और भारत से गहरा लगाव रखते हैं. अब शिव तांडव बनाने वाले इस कोरियन स्टार ने इससे पहले भी कई फोक म्यूजिक को एक्सप्लोर किया है जो भारत के सुदूर क्षेत्रों में बजते हैं. इसके साथ ही ये डांसिंग रियलिटी शो में भी नजर आए थे.
भगवान शिव की पूजा में समर्पित औरा का डांस
ऐसे में इन्होंने अपने इस गाने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करके दी. साथ ही उन्होंने ये भी लिखा कि ‘आज मैं अपनी भारत में आने की तीसरी सालगिरह मना रहा हूं. उन्होंने बताया कि मुझे याद है कि कैसा लगा था जब मैं पहली बार दिल्ली में उतरा था. यहां मुझे जो ढेर सारा प्यार और तजु्र्बा मिला मैं उसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं. मैं इसी तरह के अनुभव की आगे भी आकांक्षा रखता हूं. उनका मानना है कि उनका ये एक गाना नहीं है बल्कि एक प्रार्थना है जो हर दिल से निकलती है.’ इसके साथ ही इस ट्रांस के वीडियो में औरा ने जोरदार डांस भी दिखाया है जो भगवान शिव की पूजा में समर्पित है.
इसे भी पढ़ें :- AI Jobs Impact: अगले 12-18 महीनों में एआई करेगा कंप्यूटर पर होने वाले ज्यादातर ऑफिस के काम: माइक्रोसॉफ्ट एआई प्रमुख

