मनोरंजन जगत को बडा झटका, दिग्गज गायक और संगीतकार लुईस रेप्रेसास का 69 की उम्र में निधन

Must Read

Lisbon: दिग्गज गायक और संगीतकार लुईस रेप्रेसास का निधन हो गया है. 69 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली. लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे इस महान कलाकार के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर फ़ैल गई है. करीब पांच दशकों तक संगीत जगत को अपनी कला से समृद्ध करने वाले इस दिग्गज के जाने से एक सुनहरा अध्याय समाप्त हो गया.

गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे

पुर्तगाल के मशहूर और प्रतिष्ठित गायकों में गिने जाने वाले लुईस रेप्रेसास का बुधवार सुबह निधन हो गया. वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उनके निधन की आधिकारिक उनकी मैनेजमेंट एजेंसी ने साझा की. इस खबर के सामने आते ही संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई और उनके प्रशंकों के बीच गहरा दुःख छा गया. लुईस रेप्रेसास का जन्म वर्ष 1956 में पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में हुआ था.

ट्रॉवांटे नाम से संगीत बैंड की स्थापना

उन्होंने कम उम्र से ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. 1970 और 1980 के देहस्का में उन्होंने ट्रॉवांटे नाम से एक संगीत बैंड की स्थापना की और उसके प्रमुख गायक के रूप में पहचान बनाई. इस बैंड ने अपने शानदार गीतों और अनोखी शैली से पुर्तगाली संगीत जगत में एक अलग मुकाम हासिल किया और संगीत प्रेमियों के बीच अपनी अमिट छाप छोड़ी.

गाने आज भी संगीत प्रेमियों के बीच बेहद पसंद

1990 के दशक में ट्रॉवांटे बैंड के अलग होने के बाद लुईस रेप्रेसास ने बतौर सोलो आर्टिस्ट अपनी नई पहचान बनाई. उन्होंने कई यादगार और लोकप्रिय गीत गए, जिनमें फेटीसेरा भी शामिल है. उनके गाने आज भी संगीत प्रेमियों के बीच बेहद पसंद किए जाते थे. अपने लम्बे करियर के दौरान उन्होंने देश और विदेश के कई नामी कलाकारों के साथ काम किया, जिसके लिए उन्हें खूब सराहना और सम्मान मिला.

इसे भी पढ़ें. यरुशलमः भारतीय मजदूर का मर्डर, फ्लैट में खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Latest News

वैज्ञानिकों ने धरती पर उतारा सूरज! जानिए क्या होगा इसका काम

India Artificial Sun: चांद तारे तोड़ने की बात आपने सुनी होगी, लेकिन अब भारतीय वैज्ञानिकों ने सूरज तोड़ने वाली...

More Articles Like This