रवि किशन स्टारर भक्ति फिल्म ‘मेरा यार बजरंगी: दोस्ती हो तो ऐसी’ का ऐलान, पोस्टर भी जारी

Must Read

Mumbai: महावीर जैन फिल्म्स (MJF) ने अपनी आगामी भक्ति पर आधारित ड्रामा फिल्म ‘मेरा यार बजरंगी: दोस्ती हो तो ऐसी’ का ऐलान कर दिया है. मेकर्स ने इसके टाइटल और रिलीज डेट के बारे में बताया. इस फिल्म में रवि किशन लीड रोल में दिखाई देंगे. साथ ही मेकर्स ने साल 2027 की दिवाली भी बुक कर ली है. साल 2027 की दिवाली पर पहले से ही दो बड़ी फिल्मों शेड्यूल हैं. पहली रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 2. तो दूसरी संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास की स्पिरिट.

अब रवि किशन भी मैदान में आए

दो बड़ी फिल्मों से टक्कर लेने के लिए अब रवि किशन भी मैदान में आ गए हैं. ‘मेरा यार बजरंगी: दोस्ती हो तो ऐसी’ फिल्म का पोस्टर भी मंगलवार को मेकर्स ने जारी किया. जिसमें रवि किशन एक बेहद प्रभावशाली और सादगी भरे अंदाज में नज़र आ रहे हैं. पोस्टर में एक दिव्य मुट्ठी मिलाते हुए दिखाई गई है. एक हाथ आम इंसान का है, जिसमें रुद्राक्ष और रक्षा सूत्र नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरा हाथ स्वयं बजरंग बली का है, जिस पर श्रीराम नाम का पटका और रुद्राक्ष की माला सजी हुई है.

‘मेरा यार बजरंगी’ भी इसी कड़ी में शामिल

बीते समय में ‘हनुमान अंश’ (2026), ‘ओह माय गॉड’ (2012) और ‘कांतारा’ (2022) जैसी भक्ति फिल्मों पर दर्शकों ने खूब प्यार न्यौछावर किया है. बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई हुई और अब इसी राह में रणबीर कपूर की रामायण भी दिवाली पर 5 नवंबर को रिलीज हो रही है. ऐसे में ‘मेरा यार बजरंगी’ भी इसी कड़ी में शामिल हो गई है. फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, यह सिर्फ एक धार्मिक फिल्म नहीं है, बल्कि एक भक्त और भगवान के रिश्ते की कहानी है. आज के दौर में हर कोई एक सच्चे दोस्त की तलाश में है.

दिवाली 2027 पर रिलीज के लिए तैयार

ऐसे में क्या हो, अगर स्वयं बजरंग बली आपके यार बन जाएं? इसी भावना पर यह फिल्म आधारित है. ‘मेरा यार बजरंगी: दोस्ती हो तो ऐसी’ की कहानी और निर्देशन अमित आर्यन ने किया है. फिल्म को महावीर जैन फिल्म्स प्रस्तुत कर रहा है और इसका निर्माण महावीर जैन फिल्म्स ने रैटपैक स्टोरीज के सहयोग से किया है. ‘मेरा यार बजरंगी– दोस्ती हो तो ऐसी’ दिवाली 2027 पर रिलीज के लिए तैयार है.

इसे भी पढ़ें. यूपी कैबिनेट: चार लिंक एक्सप्रेस-वे निर्माण पर सहमति, एक गाय पर 50 हजार रुपये का अनुदान, 22 प्रस्तावों को मंजूरी

 

Latest News

बॉम्बे हाई कोर्ट से ‘भारत छोड़ो नोटिस’ पर एक्टर इमरान खान को बड़ी राहत, अब 2 नवंबर को होगी सुनवाई

Mumbai: बॉम्बे हाई कोर्ट से आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को फिलहाल बड़ी राहत मिली है....

More Articles Like This