‘मैं गे हूं…’,  पति संग तलाक लेते ही मौनी रॉय ने किया बड़ा खुलासा

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mouni Roy: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में मौनी ने अपने पति सूरज नांबियार से तलाक की घोषणा की थी, जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के सेक्सुअल ओरिएंटेशन को लेकर सवाल करने लगे. वहीं, अब इन अफवाहों पर मौनी ने चुप्पी तोड़ी है.

Mouni Roy ने किया बड़ा खुलासा

सोशल मीडिया पर बढ़ती अफवाहों को लेकर मौनी ने चुप्पी तोड़ी है. दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस अपने यूट्यूब चैनल पर मोनिका शर्मा संग बातचीत के दौरान ट्रोलर्स पर निशाना साधा है. जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि आपके बारे में फैलाई गई सबसे हैरान करने वाली बात क्या है. इस पर मौनी ने बिना कियी झिझक के जवाब दिया, ‘अरे, यही कि मैं गे हूं.’ एक्ट्रेस ने कहा कि ऐसी अफवाहों को वो सीरियस नहीं लेती हैं.

तलाक के बाद मुश्किलों का करना पड़ा सामना

इस दौरान मौनी ने अपने तलाक को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि सूरज से अलग होने के बाद उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. हालांकि, वो शुक्रगुजार हैं कि उनके दोस्त उनके साथ हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं खुद को काफी खुशकिस्मत मानती हूं कि मेरे साथ हमेशा मेरे दोस्त और परिवार वाले रहे, जो मेरे साथ एक चट्टान की तरह खड़े रहे.’

फीमेल फ्रेंड्स को स्पेशल क्रेडिट दिया

एक्ट्रेस ने अपनी फीमेल फ्रेंड्स को अपना बड़ा सपोर्ट सिस्टम बताया. उन्होंने कहा, ‘मुझे हमेशा अपनी गर्लफ्रेंड्स का अच्छा सपोर्ट मिला है. वे मेरे अच्छे, बुरे और मुश्किल समय में हमेशा साथ रही हैं. ऐसी महिलाओं का आपकी लाइफ में होना बहुत जरूरी है. ऐसी महिलाएं, जो हमेशा आपको संभालती और आगे बढ़ाती हैं. मेरी गर्लफ्रेंड्स बेस्ट हैं. आजकल की लड़कियों को आर्थिक और भावनात्मक स्थिरता पर फोकस करना चाहिए. आपको आर्थिक और भावनात्मक रूप से आत्मनिर्भर होना चाहिए.’

युवा महिलाओं के लिए दिया संदेश

इसके अलावा मौनी ने युवा महिलाओं को एक ख़ास संदेश दिया. उन्होंने कहा, ‘उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और भावनात्मक रूप से मजबूत बनना चाहिए.’ उनके मुताबिक, आत्मनिर्भरता सिर्फ करियर नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक मजबूती से भी जुड़ी होती है. लोगों की राय और सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाएं आती-जाती रहती हैं, लेकिन सबसे जरूरी खुद को समझना और अपने फैसलों पर भरोसा करना है. महिलाओं को एक-दूसरे के लिए मजबूत सपोर्ट सिस्टम बनना चाहिए और अपनी पहचान किसी बाहरी धारणा से बिल्कुल तय नहीं करनी चाहिए.’

शादी के 4 साल बाद लिया तलाक

मौनी और सूरज ने साल 2022 में शादी की थी. हालांकि, शादी के 4 साल बाद कपल ने तलाक़ ले लिया. कपल ने एक जॉइंट इंस्टाग्राम स्टेटमेंट जारी कर तलाक की घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें- मशहूर इन्फ्लुएंसर मसूद चांदी की धारदार हथियार से हत्या, साले ने ही दोस्तों संग उतारा मौत के घाट

Latest News

चीन के वुजिन में क्रेश हुआ हेलीकॉप्टर, दो टुकड़ों में बंटा, ऐसे बची पायलटों की जान

China Helicopter Crash: चीन के वुजिन शहर एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो यहा, वह दो टुकड़ों में बंट गया. इस...

More Articles Like This