Mouni Roy-Suraj Nambiar: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, सोशल मीडिया पर ये रूमर्स फैले हैं कि मौनी शादी के 4 साल बाद अपने पति सूरज नाम्बियार से तलाक लेने वाली हैं. बता दें कि कपल ने जनवरी 2022 में शादी की थी.
Suraj Nambiar से तलाक ले रहीं Mouni Roy
दरअसल, ऐसी खबरें इसलिए फैल रहीं क्योंकि मौनी और सूरज ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं, कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं. ऐसे में फैंस ये कयास लगा रहे कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं. हालांकि, इन खबरों को लेकर मौनी और सूरज की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.
27 जनवरी, 2022 को गोवा में की थी शादी
बता दें कि मौनी और सूरज ने 27 जनवरी, 2022 में गोवा में शादी की थी. कपल ने मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी. दोनों अक्सर छुट्टियों की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. हालांकि, कुछ दिनों से कपल न साथ में नजर आ रहे और ना हीं कोई तस्वीर शेयर कर रहे. ऐसे में फैंस ने दोनों के रिश्ते को लेकर चिंता जताई है.
फैंस ने जताई चिंता
सोशल मीडिया पर इन खबरों के बाद फैंस चिंता जता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “उम्मीद है कि उनके बीच सब ठीक है,” वहीं एक अन्य ने लिखा, “शायद वे सिर्फ प्राइवेसी चाहते हैं.” हालांकि, जब तक मौनी और सूरज अपनी तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं देता, तब तक ये सभी खबरें महज एक अफवाह हैं.
ये भी पढ़ें- ‘प्यार की गूंज हमेशा ज्यादा होती है…’, विजय के CM बनने के बाद तृषा कृष्णन का पहला पोस्ट

