US में 2 तरह से रिलीज होगी ‘रामायण’, इंग्लिश वर्जन पर चली कैंची, 30 मिनट छोटी हुई फिल्म, हिंदी में भी तैयारी

Must Read

New Delhi: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ को भारतीय दर्शकों के साथ-साथ विदेशी सिनेमाघरों में भी रिलीज करने की तैयारी है. फिल्म के यूएस वर्जन को लेकर एक नई अपडेट सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यूएस में नितेश तिवारी की रामायण का 2 वर्जन रिलीज होने वाला है. वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो अमेरिका में दर्शकों को रामायण का इंग्लिश और हिंदी वर्जन दोनों देखने को मिलने वाला है.

करीबन 30 मिनट छोटा होगा

वहीं फिल्म का इंग्लिश वर्जन हिंदी से करीबन 30 मिनट छोटा होगा. ‘वैरायटी इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी थिएटर चेन एएमसी की लिस्टिंग में फिल्म के दोनों वर्जन का अलग-अलग टाइम दर्ज है. लिस्टिंग के मुताबिक, हिंदी वर्जन का रनटाइम 3 घंटे 15 मिनट है, जबकि अंग्रेजी वर्जन को ‘रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड’ नाम से लिस्ट किया गया है. इसका टाइम 2 घंटे 45 मिनट बताया गया है.

दोनों कट्स में टाइम का अंतर क्यों

इस हिसाब से अंग्रेजी वर्जन हिंदी फिल्म से आधे घंटे छोटा होगा. हालांकि, दोनों कट्स में टाइम का अंतर क्यों रखा गया है, इसे लेकर मेकर्स की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इंग्लिश फिल्म में गानों के कट्स लगा दिए गए हैं. रिपोर्ट्स में पहले यह भी कहा गया था कि हिंदी वर्जन में शामिल गाने और इंटरवल अंग्रेजी कट का हिस्सा नहीं होंगे. माना जा रहा है कि इसी वजह से दोनों वर्जन के टाइम में अंतर हो सकता है.

कहानी या एडिटिंग में भी बदलाव

हालांकि, कहानी या एडिटिंग में भी कोई बदलाव किया गया है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसको प्रोड्यूस नमित मल्होत्रा ने किया है. फिल्म का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था.

इसे भी पढ़ें. प्रदर्शन के दौरान पंजाब पुलिस ने AAP नेता मनीष सिसोदिया को लिया हिरासत में

Latest News

दिल्ली में आज फिर CJP का हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर 7 लेयर की बैरिकेडिंग; ट्रैफिक डायवर्ट, बाजार बंद

CJP Protest: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी विवाद के बीच दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है....

More Articles Like This