किशनगंगा और रतले प्रोजेक्ट! The Hague में भारत के खिलाफ मुकदमेबाजी पर पानी की तरह पैसा बहा रहा पाकिस्तान

Must Read

New Delhi: पाकिस्तान नीदरलैंड्स के द हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन में भारत के खिलाफ मुकदमेबाजी पर पानी की तरह पैसा बहा रहा है. हद तो तब हो गई जब ये बात सामने आई कि द हेग में जारी इस मुकदमे की फीस चुकाने के लिए पाकिस्तान न सिर्फ अपनी जेब खाली कर रहा है, बल्कि भारत के हिस्से का बिल भी खुद ही भर रहा है. ये पूरा विवाद जम्मू-कश्मीर में भारत की किशनगंगा और रतले पनबिजली परियोजनाओं को लेकर है.

हुक्मरानों की नीतियों और प्राथमिकताओं की पोल

पाकिस्तान के वित्त वर्ष 2026-27 के बजट दस्तावेजों से जो आंकड़े बाहर आए हैं, उसने इस्लामाबाद के हुक्मरानों की नीतियों और प्राथमिकताओं की पोल खोलकर रख दी है. पाकिस्तान के ‘वाटर रिसोर्सेज डिविजन’ के बजट दस्तावेजों के मुताबिक, विभाग के लगभग 4.24 अरब पाकिस्तानी रुपए के बजट में से आधे से भी ज्यादा, यानी लगभग 2.18 अरब पाकिस्तानी रुपए अकेले ‘पाकिस्तान मिशन फॉर इंडस वाटर्स’ के नाम आवंटित कर दिए गए.

बाढ़ नियंत्रण के लिए केवल 12 लाख डॉलर

हैरानी की बात ये है कि जिस देश में हर साल भीषण बाढ़ आती है और पानी के खराब प्रबंधन की वजह से लोग बूंद-बूंद को तरसते हैं, वहां बाढ़ नियंत्रण के लिए केवल 12 लाख डॉलर रखे गए हैं. यानी अपने देश के लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए जितनी रकम दी गई, उससे 6 गुना से भी ज्यादा पैसा भारत के खिलाफ द हेग की अदालत में केस लड़ने के लिए उड़ा दिया गया. पाकिस्तान ने द हेग स्थित स्थायी मध्यस्थता अदालत में इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई थी.

कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट

लेकिन इस कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट ये है कि भारत इस अंतरराष्ट्रीय अदालत की कार्यवाही को मानता ही नहीं है और इसमें कभी शामिल ही नहीं हुआ. अदालत ने जब भारत से मुकदमे के खर्चे का हिस्सा मांगा, तो भारत ने सीधे इनकार कर दिया. इसके बाद भी पाकिस्तान नहीं माना और केस को घसीटने के लिए करीब 50 करोड़ रुपए खुद ही कोर्ट में जमा करा दिए, जिसमें भारत के हिस्से की फीस भी शामिल है.

19.4 लाख डॉलर भर चुका है पाकिस्तान 

इतना ही नहीं, न्यूट्रल एक्सपर्ट की कार्यवाही के लिए भी पाकिस्तान 19.4 लाख डॉलर भर चुका है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब भारत इस अदालत को स्वीकार ही नहीं करता, तो पाकिस्तान द्वारा अकेले बिल भरकर इस मुकदमे को खींचना सिर्फ और सिर्फ अपनी आवाम की आंखों में धूल झोंकने जैसा है.

इसे भी पढ़ें. प्रदर्शन के दौरान पंजाब पुलिस ने AAP नेता मनीष सिसोदिया को लिया हिरासत में

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This