Munawar Faruqui On Pranit More:सोशल मीडिया पर ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. इसे लेकर स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे जमकर ट्रोल हो रहे हैं. हालांकि, विवाद बढ़ता देख प्रणीत ने माफी भी मांगी. वहीं, अब मुनव्वर फारूकी ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है. साथ ही उन्होंने प्रणीत मोरे को सपोर्ट किया है.
Munawar Faruqui ने Pranit More को किया सपोर्ट
सोशल मीडिया पर लगातार विवाद बढ़ता देख मुनव्वर फारूकी ने अपना रिएक्शन दिया है. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टैंड अप कॉमेडियन ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, कॉमेडियन ने माना कि घटना के दौरान की गई कुछ बातें गलत थीं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इसमें शामिल लोगों को पहले ही काफ़ी सज़ा मिल चुकी है. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अब हम सबको रुक जाना चाहिए. कॉमेडियन ने बहुत गलत बात कही, क्राउड वर्क में भी बहुत गलत बात हुई. उस लड़की ने भी जो बात कही उससे में डिसएग्री करता हूं उन्होंने जो बोला मुझे सुनना पसंद नहीं है. लेकिन एक लेवल होता है.”
हर चीज़ की एक लिमिट होती है
वीडियो में मुनव्वर आगे कहते हैं “एफआईआर हो गई, नौकरी चली गई, करियर खत्म हो गया, समाज में इज्जत चली गई, सब हो गया. उनके साथ उनकी बातों के लिए बहुत बुरा हुआ है, लेकिन अब थम जाओ. कंटेंट के नाम पर जो उन्हें निचोड़ा जा रहा है बस करो भाई.” उन्होंने कहा, “उन लोगों ने जो बात बोली, उसका अंजाम उन्हें मिल गया. जब किसी की लाश निकलेगी ना, तब तुम्हें समझ आएगा. बस करो अब. हर चीज़ की एक लिमिट होती है, लीगली उन पर जो होना होगा हो जाएगा पर तुम अब चुप हो जाओ”.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, प्रणित मोरे के शो में एक गुरुग्राम का हिमांशु जांगड़ा नाम का लड़का पहुंचा था. इस दौरान उसने अपनी डेट को लेकर बातें बताई. उसने कहा कि उसने अपनी महिला मित्र के लिए 370 रुपये की बिरयानी ऑर्डर की थी. बिरयानी खाने के बाद युवती ने कहा कि वो उसे घर छोड़ दे. हालांकि, हिमांशु ने कहा कि वो उससे अपने पैसे की वसूली करना चाहता था. जिसके बाद प्रणित मोरे के साथ ऑडियंस में बैठे लोग खूब हंसने लगे. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया.
ये भी पढ़ें- टीवी इंडस्ट्री में मचा हड़कंप, ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने की आत्महत्या