पवन सिंह और खेसारी लाल के बीच दिखेगा मुकाबला, ‘हर-हर गंगे’ से टकराएगी ‘संघर्ष’

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Har Har Gange Movie: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल के बीच तमाम विवाद देखने को मिलता है. कहा जा रहा था कि दोनों के बीच का विवाद लगभग समाप्त हो गया है, लेकिन ऐसा होते नजर नहीं आ रहा है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक बार फिर से ट्रेंडिंग स्टार और पॉवर स्टार के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. हालांकि ये टक्कर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलेगी.

दिखेगी पवन और खेसारी की टक्कर
भोजपुरी जगत के सुपर स्टार्स पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की फिल्मों का इंतजार फैंस काफी उत्सुकता से करते हैं. ऐसे में दोनों एक्टर्स की फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज की जानी है. ऐसे में इन फिल्मों के रिलीज को केवल रिलीज भर नहीं बल्कि एक बड़ी टक्कर के तौर पर देखा जा रहा है.

दरअसल, पवन सिंह की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘हर हर गंगे’ का पोस्टर सामने आया है. इस पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट को लेकर जानकारी दी गई है. पवन की ये फिल्म 20 अक्टूबर को दुर्गापूजा के अवसर पर रिलीज की जानी है.

सबसे बड़ी बात ये है कि खेसारी कि फिल्म भी इसी दिन रिलीज की जा रही है. आपको बता दें कि खेसारी की फिल्म ‘संघर्ष’ की प्रतीक्षा उनके फैंस काफी दिनों से कर रहे हैं. ये फिल्म 25 अगस्त को रिलीज की जानी थी, लेकिन उस वक्त सिनेमा घरों में गदर 2 तहलका मचा रही थी, ऐसे में मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट को टालने का फैसला किया और नई रिलीज डेट 20 अक्टूबर रखी थी. अब इसी तारीख को पवन की फिल्म रिलीज होने को है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version