भोजपुरी सिनेमा के लिए गौरव का पल, कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर दिखा ये स्टार!

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pradeep Pandey Chintu: भोजपुरी फिल्मों का जलवा देश ही नहीं विदेशों में भी देखने को मिल रहा है. भोजपुरी सिनेमा जगत के स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू काफी कम उम्र में ही सिनेमा जगत में काफी सफलता हासिल की है. भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए अब प्रदीप पांडेय चिंटू ने वो कर दिखाया, जो भोजपुरी सिने जगत में कभी नहीं हुआ था. प्रदीप पांडेय चिंटू पहले ऐसे भोजपुरी कलाकार बन गये हैं, जिन्हें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर चलने का मौका मिला है. ये पहला मौका था जब कान्स फिल्म फेस्टिवल में भोजपुरी सिनेमा जगत का कोई सितारा रेड कार्पेट पर चलते दिखा. कान्स के रेड कार्पेट पर भोजपुरी स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू का काफी अलग अंदाज देखने को मिला. उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

भोजपुरी सिनेमा के स्टार प्रदीप पांडे चिंटू पहले ऐसे एक्टर बने हैं, जो कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर चलते दिखे. इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इस वीडियो के कैप्शन में एक्टर चिंटू पांडेय ने लिखा, “रेड कार्पेट पर, 77वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव कान्स. ये सिर्फ में नहीं बल्कि मेरे साथ पूरा भोजपुरी समाज, भोजपुरी भाषा, पूरा भोजपुरी सिनेमा परिवार, भोजपुरी का सम्मान कांस के रेड कारपेट कर खड़ा है. जहां खड़ा होना विश्व के सभी कलाकारों का सपना होता है, उस रेड कारपेट पर आज आपके आशीर्वाद और दुआओं से मुझे चलने का मौक़ा मिला.”

एक्टर ने आगे लिखा, “आप सबने हमेशा अपने चिंटू को आगे बढ़ने में साथ दिया है, ये साथ जीवन भर बना रहे. इस ऐतिहासिक पल को मैं ज़िंदगी भर नहीं भूल सकता. मुझे यह महान अवसर देने के लिए फेस्टिवल महान कान्स को धन्यवाद. आप सभी को दिल से प्यार.”

ज्ञात हो कि ये पहला मौका है जब किसी भोजपुरी भाषा के एक्टर को इस फेस्टिवल में रेड कारपेट पर चलने का मौका मिला. आपको जानना चाहिए कि हर साल फ्रांस के कैन शहर में इस फिल्म फेस्ट का आयोजन किया जाता है. इस साल 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भोजपुरी भाषा को गौरवान्वित करने का सौभाग्य भोजपुरी के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू को मिला. हाल ही में एक्टर के फिल्म ‘अग्नि साक्षी’ के पोस्टर और ट्रेलर को लॉन्च किया गया था. इस फिल्म के निर्माता राज कुमार आर पांडेय हैं.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: आज थम जाएगा 6वें चरण के लिए प्रचार, जानिए किन सीटों पर होना है चुनाव

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This