‘यह एक मानवीय भूल थी…’, आखिर रामचरण ने जसप्रीत बुमराह से क्यों मांगी माफी

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Charan Jasprit Bumrah: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार रामचरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म की रिलीज से पहले वो इसका जमकर प्रमोशन कर रहे. हाल ही में रामचरण ‘पेड्डी’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट के लिए भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने स्टेज पर एक बड़ी गलती कर दी.

रामचरण ने की ये गलती

दरअसल, स्टेज पर रैपिड फायर राउंड के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर कह दिया. रामचरण से भारतीय क्रिकेटरों पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया, तो एक्टर ने कहा, “सचिन-लंबा और दिग्गज सफर. एमएसडी-शांत और कूल. रोहित शर्मा- हर कोई उन्हें अपना मानता है. विराट कोहली-आग. जसप्रीत बुमराह- मैं आपका सबसे बड़ा फैन हूं. मुझे फुटबॉल बहुत पसंद है और आपने इसे और आगे बढ़ाया है. लव यू सर.” अब इस गलती के बाद राम चरण ने बुमराह से माफी मांगी है.

Ram Charan ने Jasprit Bumrah से मांगी माफी

शनिवार की देर रात रामचरण ने अपने एक्स अकाउंट पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, “उफ़… मैं सच में कभी-कभी नाम याद रखने में बहुत कमजोर हूं. इस गड़बड़ी के लिए बुमराह से माफी चाहता हूं. उत्साह और भीड़भाड़ के बीच यह एक मानवीय भूल थी. मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं और आपके खेल का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. आप लगातार बल्लेबाज़ों को दबाव में रखकर हर भारतीय को गर्व महसूस कराते हैं.”

रामचरण वर्कफ्रंट

एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल वो अपनी अपकमिंग फिल्म पेड्डी की रिलीज़ की तैयारी में लगे हुए हैं. ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक मानी जा रही. इस फिल्म में विजय सेतुपति, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु, शिव राजकुमार, जगपति बाबू भी नजर आएंगे. बता दें कि ये फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें- Cannes 2026 में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा, बेटी आराध्या ने रेड गाउन में लूटी महफिल

Latest News

इजरायली मंत्री गवीर की फ्रांस में अब No Entry, गाजा फ्लोटिला विवाद के बाद लगा प्रतिबंध, NATO से भी रोक लगाने की मांग

New Delhi: इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गवीर के फ्रांस में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई...

More Articles Like This