Ranbir-Arijit Video: रणबीर कपूर ने सिर झुकाकर छुए अरिजीत सिंह के पैर, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल

Must Read

Ranbir-Arijit Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के टीजर के साथ-साथ इसके गाने ने भी दर्शकों को उत्साहित कर दिया है. हाल ही में इसका गाना ‘सतरंगा’ रिलीज हुआ, जिसके प्रमोशन के लिए रणबीर एक कॉन्सर्ट में पहुंचे हैं. वहां रणबीर ने कुछ ऐसा किया है, जिसे लेकर उनकी खूब चर्चा हो रही है.

रणबीर ने छुए अरिजीत सिंह के पैर
दरअसल, एनिमल फिल्म का गाना ‘सतरंगा’ फेमस सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने गाया है. जिसके प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ में एक कॉन्सर्ट रखा गया था. इस कॉन्सर्ट में अरिजीत स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे. उन्होंने जैसे ही गाना शुरू किया, तभी स्टेज पर एनिमल एक्टर रणबीर कपूर की एंट्री होती है. अरिजीत को देखते ही रणबीर अपना सिर झुकाकर उनके आगे सजदा करते हैं. इतना ही नहीं इसके बाद एक्टर अरिजीत के पैर भी छुते हैं. रणबीर का सम्मान देखकर अरिजीत उन्हें गले लगा लेते हैं. दोनों सुपरस्टर को एक साथ देखकर फैंस उनके मुरीद हो गए. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

फैंस ने दी प्रतिक्रिया
रणबीर और अरिजित का एक-दूसरे के प्रति इज्जत और सम्मान देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक फैन ने कमेंट किया- ‘शादी के बाद रणबीर काफी बदल गए हैं.’ दूसरे फैन ने लिखा- ‘इन दोनों की जोड़ी एक साथ धमाल मचा देगी.’ कई फैंस ने रणबीर और अरिजित पर प्यार की बरसात कर दी है.

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान के बाद सलमान की फिल्म में नजर आएंगे ऋतिक रोशन? जानिए क्या है सच्चाई

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बात करें ‘एनिमल’ फिल्म की कास्ट की तो, इसमें रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल जैसे शानदार एक्टर्स नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 1 दिसंबर को हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम भाषाओं में रिलीज के लिए तैयार है.

Latest News

80th Independence Day: ‘ध्वजारोहण से लेकर वंदे मातरम तक, लाल किले पर पहली बार हुई ये 6 चीजें

80th Independence Day Theme: आज भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. हर साल की तरह इस बार भी...

More Articles Like This