भारत के बाद अब जापान में 10 जुलाई को रिलीज होगी रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’

Mumbai: बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नया कीर्तिमान रचने के लिए तैयार है. भारत और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई और शानदार सफलता हासिल करने के बाद यह फिल्म अब जापान के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. जापानी दर्शकों के मनोरंजन के लिए यह फिल्म आगामी 10 जुलाई को वहां के बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी.

दर्शकों के लिए एक विशेष वीडियो संदेश

फिल्म के जापान में रिलीज़ होने के अवसर पर रणवीर सिंह ने वहां के दर्शकों के लिए एक विशेष वीडियो संदेश जारी कर बड़े पर्दे पर फिल्म देखने की अपील की. उन्होंने कहा कि ‘धुरंधर’ ड्रामा, रोमांच, भव्यता और भावनाओं से भरपूर फिल्म है जिसकी दमदार कहानी दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है. फिल्म की कहानी, निर्देशन और निर्माण की जिम्मेदारी आदित्य धर ने संभाली है.

हिंदी सिनेमा की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल

इसके निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं. जियो स्टूडियोज की प्रस्तुति और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी ‘धुरंधर’05 दिसंबर 2025 को भारत में रिलीज़ हुई थी. रिलीज़ के बाद यह हिंदी सिनेमा की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई. अब फिल्म अपनी अगली अंतरराष्ट्रीय यात्रा के तहत जापान के दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है.

भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड

‘सैकनिल्क’ के मुताबिक, जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ के नाम है, जिसने जापान में करीब 2.42 बिलियन येन यानी करीब 139.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे नंबर पर रजनीकांत की ‘मुथु’ 23.39 करोड़ रुपेय और तीसरे पर ‘बाहुबली 2’ करीब 17.61 करोड़ रुपये है.

6.2 करोड़ की सम्मानजनक कमाई

हाल ही में ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने भी वहां 6.2 करोड़ रुपये की सम्मानजनक कमाई की थी. ऐसे में ट्रेड एनालिस्ट्स की नजर इस बात पर है कि क्या ‘धुरंधर’ वहां ‘RRR’ के 139 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को चुनौती दे पाएगी.

इसे भी पढ़ें. PM मोदी ने प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को बताया छोटी बहन, AI सहित कई अहम मुद्दों पर की चर्चा

Latest News

Shardiya Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This

Exit mobile version