Rashmika Mandanna की फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, एक्ट्रेस बोली- ‘हम आज मौत से बच गए’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rashmika Mandanna: साउथ की फेमस अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. ऐसे में एक बार फिर अभिनेत्री चर्चा में आ गई हैं. उनकी फ्लाइट की हाल ही में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. इस घटना ने अभिनेत्री और उनके साथी यात्रियों को झकझोर कर रख दिया. अभिनेत्री ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर फ्लाइट में बैठे हुए एक तस्वीर पोस्ट की है. जिसे देखने के बाद हर कोई हैरानी जता रहा है. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला…

फ्लाइट की हुई आपातकालीन लैंडिंग (Rashmika Mandanna)

दरअसल, रश्मिका मंदाना की फ्लाइट की हाल ही में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. इस घटना से अभिनेत्री और उनके साथ यात्रियों को झकझोर कर रख दिया है. अभिनेत्री ने फ्लाइट में बैठे हुए एक फोटो भी शेयर की है. एक्‍ट्रेस ने यह तस्वीर अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर सांझा की है. वहीं उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर आते ही जमकर वायरल हो रही है. इसके बाद रश्मिका के फैंस उन्हें लेकर चिंता जाहिर करने लगे. एक्ट्रेस इस दौरान श्रद्धा दास के साथ सफर कर रही थी. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रश्मिका ने श्रद्धा के साथ एक सेल्फी साझा की है.

अभिनेत्री ने तस्वीर पोस्‍ट करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘सिर्फ आपकी जानकरी के लिए, इस तरह हम आज मौत से बच गए.’ रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस फ्लाइट में रश्मिका बैठी थीं, वह फ्लाइट मुंबई से हैदराबाद जा रही थी. तकनीकी समस्या के कारण यह 30 मिनट बाद फिर से मुंबई लौट आई. इस घटना में किसी को भी कोई चोट या किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है.

ये भी पढ़े: Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani: शादी रचाने के लिए गोवा रवाना हुए रकुल प्रीत और जैकी, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए कपल

Latest News

13 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 13 October 2026: आज 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है. इस दिन...

More Articles Like This