Rashmika Mandanna Private Video: लिफ्ट में चढ़ने वाली रश्मिका मंदाना या कोई और, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल?

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rashmika Mandanna Private Video Viral: रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में रश्मिका लिफ्ट में चढ़ती नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि ये फेक वीडियो है. इस वीडियो के डीपफेक होने का खुलासा भी हुआ है. बताया जा रहा है कि एक एप की मदद से रश्मिका मंदाना जैसा बनाने की कोशिश की गई है.

डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
दरअसल, अगर आप इस वीडियो को सामान्य यूजर की तरह देखें, तो ये वीडियो बेहद आश्वस्त करने वाला है. अगर आप इसे बारीकी से देखते हैं, तो वीडियो से छेड़छाड और नकलीपन स्पष्ट रुप से दिखाई देता है. दरअसल, इस डीपफेक वीडियो को 2.4 मिलियन बार देखा जा चुका है.

यह भी पढ़ें- Ranbir-Arijit Video: रणबीर कपूर ने सिर झुकाकर छुए अरिजीत सिंह के पैर, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वीडियो एआई जेनरेटेड
इस मामले में कई एक्स यूजर्स ने बताया कि ये वीडियो एआई जेनरेटेड है. एक एक्स यूजर का दावा है कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला का नाम जारा पटेल है, जो एक ब्रिटिश-भारतीय लड़की है. ये वीडियो जारा ने खुद 9 अक्टूबर को साझा किया गया था, जो अब वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद ऑनलाइन नकली छवियों से निपटने के लिए नए “कानूनी और नियामक” ढांचे को और मजबूत करने को लेकर चर्चा शुरु हो गई है.

Latest News

विदेशी मेहमानों के लिए UPI One World Wallet लॉन्च, बिना भारतीय नंबर भी होगा पेमेंट

India AI Impact Summit 2026 में आए विदेशी प्रतिनिधियों के लिए NPCI ने UPI One World Wallet सुविधा बढ़ाई है. इससे बिना भारतीय सिम या बैंक खाते के भी अंतरराष्ट्रीय मेहमान QR स्कैन कर भुगतान कर सकेंगे.

More Articles Like This