हॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका, फेमस एक्टर का महज 31 साल की उम्र में निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़!

Must Read

Hollywood Actor William Rush Death: हॉलीवुड इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है. टीवी सीरीज से अपने करियर की शुरूआत करने वाले उभरते हुए नौजवान फेमस एक्टर विलियम रश का निधन हो गया है. महज, 31 साल की उम्र में विलियम के अचानक निधन ने उनके परिवार और फैंस को हैरान कर दिया है. अभिनेता की मौत की जानकारी उनकी मां और हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस डेबी रश ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी. हालांकि, अभी तक विलियम के निधन का कारण सामने नहीं आया है.

प्यारे बेटे का 17 दिसंबर को निधन

विलियम की मां डेबी रश ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि उनके प्यारे बेटे का 17 दिसंबर को निधन हो गया. उन्होंने बताया कि इस गहरे दुख से उनका परिवार पूरी तरह टूट गया है. डेबी ने पोस्ट में कहा कि इस मुश्किल समय में भी विलियम ने दूसरों की मदद की और अंगदान कर कई परिवारों को नई उम्मीद और जीवन दिया. उन्होंने फैंस से प्रार्थना की अपील करते हुए कहा कि विलियम को हमेशा याद रखा जाएगा.

यह खबर सुनकर मुझे बहुत बड़ा झटका लगा

डेबी के इस इमोशनल पोस्ट पर सीरीज कोरोनेशन स्ट्रीट की एक्ट्रेस सैली डायनेवर ने दुख व्यक्त किया. उन्होंने लिखा कि ओह डेबी यह खबर सुनकर मुझे बहुत बड़ा झटका लगा है. वह कितना प्यारा लड़का था. बता दें कि डेबी की इस पोस्ट में ये नहीं बताया गया है कि आखिर विलियम की मौत क्यों और किस वजह से हुई? इस मामले में ये अभी सबसे बड़ा सवाल है?

विलियम की मां भी हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस

विलियम रश ने ‘Waterloo Road’ में जोश स्टीवेन्सन की भूमिका निभाई और दर्शकों का ध्यान खींचा. साल 2016 में उन्होंने ‘X Factor’ में ऑडिशन भी दिया. विलियम की मां डेबी रश भी हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने ‘Coronation Street’ में करीब एक दशक तक काम किया. सोशल मीडिया पर विलियम रश के फैंस उनकी याद में पोस्ट साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. उनकी मौत ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरी हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ा दी है.

इसे भी पढ़ें. ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के नायकों का बलिदान दिवस आज, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This