दिग्गज हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डुवैल का निधन, अनुपम खेर ने जताया शोक, बोले-‘उन्होंने कभी दिखावा नहीं किया’

Mumbai: अमेरिकी दिग्गज एक्टर और फिल्ममेकर रॉबर्ट डुवैल का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है. द गॉडफादर जैसी कालजयी फिल्म में अपनी यादगार एक्टिंग से उन्होंने दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी. ऑस्कर विजेता एक्टर के निधन की दुखद खबर उनकी पत्नी लुसियाना डुवैल ने फेसबुक पोस्ट के जरिए साझा की. रॉबर्ट डुवैल के जाने से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है.

रॉबर्ट ने अपने घर में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए गहरा दुख जताया है. रॉबर्ट ने रविवार को वर्जीनिया के मिडलबर्ग स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली. रॉबर्ट डुवैल का जन्म 5 जनवरी 1931 को कैलिफोर्निया में हुआ था. उन्होंने सात दशकों से अधिक के करियर में 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. उन्होंने हर भूमिका में गहराई भरी.

कभी शोर की जरूरत नहीं पड़ी

अनुपम खेर ने रॉबर्ट डुवैल के निधन पर दुख जताया. इंस्टाग्राम अकाउंट पर रॉबर्ट डुवैल की तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि रॉबर्ट डुवैल ऐसे एक्टर थे, जिन्हें ध्यान खींचने के लिए कभी शोर की जरूरत नहीं पड़ी. शांत, सटीक और बहुत सच्चे. उन्होंने हर रोल में जबरदस्त गहराई लाई और पर्दे पर कमाल की छाप छोड़ी. मेरे लिए वह हमेशा पसंदीदा एक्टर्स में से एक थे इसलिए नहीं कि उन्हें स्पॉटलाइट चाहिए थी बल्कि इसलिए कि उन्हें कभी इसकी जरूरत नहीं.

ऑस्कर विजेता परफॉर्मेंस ने दिखाई अनोखी एक्टिंग

अनुपम खेर ने आगे कहा कि द गॉडफादर में टॉम हेगन की संयमित ताकत से लेकर एपोकैलिप्स नाउ में किलगोर की इंटेंसिटी तक, डुवैल के कैरेक्टर स्क्रीन के बाद भी लंबे समय तक याद रहते हैं. टेंडर मर्सीज में उनकी ऑस्कर विजेता परफॉर्मेंस ने अनोखी एक्टिंग दिखाई, जबकि द एपोस्टल और लोनसम डव जैसी फिल्मों ने उनकी निडरता को उजागर किया.

आपका काम सिखाता रहेगा, प्रेरित करता रहेगा

उन्होंने लिखा कि वह बिना दिखावे के शानदार थे. कम शब्दों में कहने में मास्टरक्लास. रॉबर्ट डुवैल जैसे एक्टर सिर्फ परफॉर्म नहीं करते, वे बन जाते हैं. आपकी आत्मा को शांति मिले. आपका काम सिखाता रहेगा, प्रेरित करता रहेगा. साल 1972 में रिलीज फिल्म द गॉडफादर ने रॉबर्ट डुवैल को हॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में शुमार कर दिया. निर्देशक फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की इस फिल्म में उनके किरदार का नाम टॉम हेगन रहता है. डुवैल ने इस भूमिका को संयम और गहन भावनाओं के साथ बेहतरीन तरीके से पर्दे पर पेश किया था.

इसे भी पढ़ें. Pakistan: मिलिट्री चेकपॉइंट पर आत्मघाती हमला, दस सुरक्षाकर्मियों की मौत, कई घायल

Latest News

‘होर्मुज स्ट्रेट तो खुलकर रहेगा और यह जल्द होगा!’, शांति वार्ता से पहले ट्रंप ने दी ईरान को कड़ी चेतावनी

US Israel Iran War: पाकिस्तान में होने जा रही महत्वपूर्ण शांति वार्ता से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

More Articles Like This

Exit mobile version