‘अनुपमा’ के लिए मोटी रकम चार्ज करती हैं Rupali Ganguly, एक्ट्रेस की आलीशान लाइफ देख रह जाएंगे हैरान

सीरियल अनुपमा’ से घर-घर में पहचान बनाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है. एक्ट्रेस आज टीवी इंडस्ट्री में आपने हुनर से राज कर रही हैं. अपने करियर में रुपाली गांगुली ने कई फिल्मों और शोज में काम किया है. लेकिन ‘अनुपमा’ से उन्हें सबसे ज्यादा फेम मिला है. रुपाली की जबरदस्त एक्टिंग की वजह है एक्ट्रेस का शो ‘अनुपमा’ टीआरपी में हमेशा टॉप पर रहता है.

रुपाली गांगुली ‘अनुपमा’ से कमाती हैं इतना पैसा !

‘अनुपमा’ के सक्सेस के साथ ही रुपाली गांगुली की फीस की डिमांड बढ़ी और वह अब तक की सबसे मंहगी एक्ट्रेस हैं. बता दें कि एक्ट्रेस एक एपिसोड की 3 लाख रुपये फीस चार्ज करती हैं. ये सीरियल साल 2020 से चल रहा है और तभी से रुपाली इस शो में काम कर रही है.

साल में 4 से 5 करोड़ रुपये कमा लेती हैं रुपाली गांगुली

रुपाली सिर्फ शो ही नहीं बल्कि इनकम सोर्स गेस्ट अपीयरेंस, विज्ञापनों, सोशल मीडिया, ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी रकम कमाती हैं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस का मुंबई में 3 बीएचके लग्जरी फ्लैट भी है. साल में 4 से 5 करोड़ रुपये रुपाली गांगुली कमा लेती हैं. बता दें कि एक्ट्रेस की नेटवर्थ 25 करोड़ के आस-पास है.

Latest News

ट्रंप का इशारा मिलते ही ईरान पर टूट पड़ेगी अमेरिकी सेना, 96 घंटे का अल्टीमेटम, पेंटागन ने तैयार की संभावित ठिकानों की लंबी लिस्ट

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर बड़े युद्ध में बदल सकता है. दरअसल पश्चिम...

More Articles Like This

Exit mobile version