Adipurush विवाद पर Saif Ali Khan ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ”धर्म से तो दूरी…”

‘देवरा: पार्ट 1’ के जरिए बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने बॉलीवुड पर धमाकेदार वापसी कर ली है. इस फिल्म को लोग सुबह से ही काफी पसंद कर रहे हैं. सैफ अली खान की फिल्म की सोशल मीडिया पर भी खूब तारीफ हो रही है. ‘देवरा: पार्ट 1’ के रिलीज होते ही सैफ अली खान को अपनी फिल्म आदिपुरुष याद आ गई है. हाल ही में अभिनेता ने फिल्म आदिपुरुष को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है.

‘आदिपुरुष’ की आलोचना से परेशान हो गए थे ‘रावण’

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा कि, ‘आदिपुरुष’ को लेकर विवाद काफी परेशान करने वाला था. मैंने नहीं सोचा था कि ये मामला इतनी ऊंचाई तक पहुंच जाएगा. फिल्म में मैंने रावण का किरदार निभाया है. मेरे एक बयान से हंगामा मच गया. तब मुझे समझ आया कि हमे धार्मिक मामलों से हमेशा दूर रहना चाहिए.मेकर्स को फिल्म को लेकर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था और कोर्ट ने तो ये तक बोल दिया था कि अगर कोई एक्टर स्क्रीन पर कुछ बोल रहा है तो उसका जिम्मेदार वो खुद ही होगा.

क्या था पूरा मामला ?

फैंस को फिल्म आदिपुरुष में रावण का लुक पसंद नहीं आया था. इसके बाद सैफ अली खान ने कहा था कि वो फिल्म में रावण का इंसानी रुप दिखाने वाले हैं. वहीं ऐसा बयान देते ही लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो गईं, जिसके बाद फिल्म आदिपुरुष के खिलाफ हिंदू महासभा ने मोर्चा खोल दिया था.हिंदू महासभा ने दावा किया था कि सैफ अली खान फिल्म में खिलजी लग रहे हैं. सैफ अली खान ने हंगामा बढ़ते देखकर अपना बयान तक वापस ले लिया था. उस समय सैफ अली खान सफाई पेश नहीं कर पाए थे. ऐसे में अब सैफ अली खान ने इस बारे में खुलकर बात की है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version