Salman Khan को हुई गंभीर बीमारी? वीडियो देख फैंस हुए परेशान

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसी बीच सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि सलमान खान हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान एक्टर को काउच पर उठने-बैठने में  थोड़ी दिक्कत हो रही थी। जी हाँ  सलमान को खड़े होने के लिए सोफे का सपोर्ट लेना पड़ रहा है। वहीं एक्टर की इस हालत को देखकर फैंस घबरा गए। दरअसल सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या सलमान खान हुए बीमार ?

सलमान खान के इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद फैंस चिंता में हैं कि कहीं एक्टर को कोई गंभीर बीमारी तो नहीं हो गई है। इस वीडियो पर यूजर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सलमान खान को कोई गंभीर बीमारी हो गई है और उन्हें चलने, उठने और बैठने में भी तकलीफ हो रही है, जबकि एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि चिंता की कोई बात नहीं है, सलमान खान अब बूढ़े होने लगे हैं। इसके अलावा एक दूसरे यूजर ने इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा,’वह लगभग 60 वर्ष के हैं और अपनी फिल्मों की शूटिंग के दौरान हमेशा घायल हो जाते हैं। आपके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

सलमान खान को लग गई थी चोट

इस वायरल वीडियो में एंकर कह रही है कि सलमान खान को चोट लगी थी और उनकी तबीयत भी खराब थी, इसके बावजूद सलमान शो का हिस्सा बने हैं। ऐसे में ये साफ हो गया है कि सलमान खान को कोई गंभीर बीमारी नहीं हुई है बल्कि एक्टर को चोट लगी है।

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version