बिग बॉस 18 में एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का सामना करेंगे Salman Khan, शो में करेंगी पार्टिसिपेट ?

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के बाद अब ‘बिग बॉस 18’ की चर्चा तेज हो गई है। जी हाँ इस बार बिग बॉस 18 में कौन पार्टिसिपेट करेगा, इसका खुलासा तो आने वाले दिनों में होगा। हालांकि फैंस की चिंता का विषय ये भी है कि क्या इस सीजन के होस्ट सलमान खान ही होंगे या फिर से कोई होगा। इस बीच अब शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स का नाम भी चर्चा में है, जिसमें से एक नाम सलमान खान की एक्स सोमी अली का है।

सलमान खान की एक्स की होगी ‘बिग बॉस 18’ में एंट्री

कई एक्ट्रेस को सलमान खान ने डेट किया, जिसमें से सबसे ज्यादा ऐश्वर्या राय के साथ उनका रिलेशन हाईलाइट में रहा। इसके अलावा संगीता बिजलानी और सोमी अली के साथ भी उनके रिलेशन के बारे में सबको पता है। वहीं इन तीनों में से ही किसी एक के ‘बिग बॉस 18’ में पार्टिसिपेट करने की चर्चा तेज है और सोमी अली उनका नाम है। आपको बता दें कि सलमान खान सोमी अली के साथ भी रिलेशन में थे। दोनों का ब्रेकअप होने के बाद सोमी ने सलमान को लेकर कई बार नेगेटिव पोस्ट भी शेयर किये थे। वहीँ अब एक्ट्रेस के ‘बिग बॉस 18’ में आने को लेकर कई दिनों से चर्चा है, जिस पर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

सोमी अली ने बताया ‘बिग बॉस 18’ में एंट्री का सच

सोमी अली ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कहा, ”मैं अपनी नॉन-प्रॉफिट कंपनी को एक ऐसे शो के लिए नहीं छोड़ सकती, जो इतना लंबा चलता है। मैंने शो का एक भी एपिसोड नहीं देखा है। मैंने सुना है कि वह स्क्रिप्टेड है और मैं शो की कंटेस्टेंट्स में से एक होंगी। जबकि, मैंने इस शो के लिए काम करने वाले किसी भी व्यक्ति से इस बारे में बात नहीं की।”

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version