सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ रिलीज़, युद्ध के बीच प्यार की खूबसूरत कहानी

Mumbai: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ रिलीज़ कर दिया गया है. यह सॉफ्ट और इमोशनल रोमांटिक ट्रैक रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों को छू रहा है. गाना ज़ैन शॉ और अभिश्री सेन पर फिल्माया गया है, जिसमें युद्ध की अफरा-तफरी के बीच जन्म लेता प्यार बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है. सलमान खान ने अपनी इस फिल्म के रोमांटिक सॉन्ग ‘मेरा जी नहीं भरा’ की झलक दिखाई है.

सिल्वर स्क्रीन पर आपका स्वागत

इस खूबसूरत गाने की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है, ‘सिल्वर स्क्रीन पर आपका स्वागत है.’ इस ट्रैक के विजुअल्स और बैकग्राउंड इसे और भी इमोशनल और सुकून भरा बनाते हैं. बता दें कि यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सलमान खान की इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था, जिसे बदलकर अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ रखा गया है. रिलीज डेट पहले 17 अप्रैल तय की गई थी.

श्रेया घोषाल और विशाल मिश्रा ने दी अपनी आवाज़

इस गाने को श्रेया घोषाल और विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज़ दी है, जिनकी रूहानी आवाज़ ने ट्रैक को और भी खास बना दिया है. म्यूजिक शमीर टंडन और कुमार गौरव सिंह ने कंपोज़ किया है, जबकि इसके बोल विश्वदीप ज़ीस्त ने लिखे हैं. फिल्म में ज़ैन शॉ अपने किरदार के साथ अपनी वर्सेटिलिटी दिखा रहे हैं, वहीं अभिश्री सेन इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जो फिल्म की इमोशनल थीम को और मजबूत बनाता है.

बहादुरी, बलिदान और इंसानियत की कहानी

सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस और अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म बहादुरी, बलिदान और इंसानियत की कहानी पेश करने का वादा करती है. फिल्म में Chitrangada Singh भी अहम भूमिका में नजर आएंगी.

इसे भी पढ़ें. पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस, बोले-‘खेल हुआ तो मिलेगा कड़ा जवाब’, शांति वार्ता से पहले फंसा पेच

Latest News

Asian Para Games: PM मोदी ने स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, बोले- देश के लिए गर्व व खुशी का पल

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने...

More Articles Like This

Exit mobile version